उत्तराखण्डचुनावहल्द्वानी

कांग्रेस प्रत्याशी की अपील- अपने वोट की कीमत को समझें और सक्षम का करें चुनाव

ख़बर शेयर करें -

ऊधमसिंह नगर। कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी ने उत्तराखंड आंदोलन का मुख्य केंद्र खटीमा की धरती से नैनीताल-उधमसिंह नगर लोकसभा क्षेत्र की जनता से व्यवस्था परिवर्तन का किया आह्वान और कहा “सही आंकलन के साथ सक्षम का करें चुनाव” और व्यवस्था परिवर्तन हेतु वोट का सही इस्तेमाल कर सही का चुनाव करें।

कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी ने आज खटीमा और नानकमत्ता विधानसभा में विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। खटीमा विधानसभा के दरियानाथ, बिगराबाग, सिसैया, सत्रह मिल, बाइसपुल, ख़िलड़िया और भगचुरी गांव में तथा नानकमत्ता विधानसभा के चारुबेटा, झनकट, इस्लामनगर और नगर पालिका खटीमा के वार्ड 19 मे जनसभाओं नुक्कड़ सभाओं और जनसंपर्क के माध्यम से ताबड़तोड़ प्रचार प्रसार किया।

यह भी पढ़ें -  बाल कलाकारों की अद्भुत प्रस्तुति, 'अकल बड़ी या शेर' नाटक ने बांधा समां

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि खटीमा/नानकमत्ता की जनता से उनका पुराना नाता है और उन्हें पूर्ण विश्वास है कि खटीमा/नानकमत्ता की जनता सही चुनाव करेगी जैसा उन्होंने 2022 के विधानसभा चुनावों में किया था। प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि उत्तराखंड के किसानों और जवानों को और बेटी अंकिता भंडारी को कांग्रेस ही न्याय दे सकती है। इसलिए कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी को संसद पहुँचाकर कांग्रेस के हाथ को मजबूत करें।

यह भी पढ़ें -  लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के दौरे में देहरादून डीएम की लापरवाही, नोटिस जारी

इस दौरान पीसीसी सदस्य बॉबी राठौड़, खटीमा नगर अध्यक्ष रवीश भटनागर, ब्लॉक अध्यक्ष विनोद चंद्र, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष रेखा सोनकर, युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष नरेंद्र आर्य, कल्पना कन्याल, नवीन जोशी (पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष), रमेश रौतेला, दीपक कुमार, खतीजा मलिक, अशोक राणा, संतोष चंद्र, प्रदेश संगठन सचिव गिरीश पपनै, पंकज टम्टा, कुंदन चंद्र, भरत पाण्डे, पीसीसी लीला चंद्र, उमेश चंद्र, प्रदीप कुमार, ग्राम प्रधान मुकेश कुमार सहित दर्जनों कांग्रेसी, कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी के जनसंपर्क अभियान के सारथी बने।

यह भी पढ़ें -  कालाढूंगी: राजस्व उप निरीक्षकों की क्षेत्रीय उपस्थिति तय
What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Join WhatsApp Group

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24