देहरादून के पलटन बाजार में एक युवक ने किया युवती पर हमला।अस्पताल में तोड़ा दम।

प्रदेश की राजधानी देहरादून से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। देहरादून के पलटन बाजार में एक व्यक्ति ने एक एक युवती का गला काट दिया और मौके से फरार हो गया। पुलिस के अनुसार गोबिंदगढ़ निवासी 23 वर्षीय युवती जिसका नाम गुंजन बताया जा रहा है अपनी ड्यूटी पर जा रही थी। अंसारी रोड, दुल्हा बाजार के पास आकाश कुमार नामक युवक ने गुंजन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। गले पर वार होने से वह लहूलुहान होकर गिर पड़ी।स्थानीय लोगों द्वारा उसे दून अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया।
पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी एक बच्चे का पिता बताया जा रहा है। हत्या के पीछे प्राथमिक जांच में प्रेम प्रसंग का मामला बताया जा रहा है।परिजनों द्वारा बताया गया कि कुछ दिन पहले आरोपी आकाश के खिलाफ ख़ुदबुदा चौकी में शिकायत भी दर्ज कराई गई थी।






