नई दिल्ली

बीजेपी प्रत्याशियों की 5 वीं सूची में नए चेहरों को मौका,37 सांसदों के टिकट कटे।

ख़बर शेयर करें -

भाजपा ने आगामी लोकसभा चुनावों के लिए प्रत्याशियों की 5 वीं लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें भाजपा ने कई महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए वर्तमान 37 सांसदों के स्थान पर नए चेहरों को मौका दिया है। जिनको टिकट नहीं मिला उनमें प्रमुख रुप से वी के सिंह, अश्विनी चौबे, वरुण गांधी, जैसे लोग शामिल हैं। भाजपा ने इसी क्रम में पार्टी में विपक्ष के कई प्रभावशाली और अनुभवी नेताओ को शामिल किया है और टिकट भी दिया है। इनमें कांग्रेस नेता नवीन जिंदल, जितिन प्रसाद जैसे नए चेहरे शामिल हैं।तथा रामायण सीरियल के प्रमुख लोकप्रिय पात्र अरुण गोविल, और बहुचर्चित फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत को विषेस रणनीती के तहत टिकट दिया गया है।

यह भी पढ़ें -  बारिश के बीच भूस्खलन- दो बसें बहने से 63 लोग लापता

भाजपा ने यह रणनीतिक बदलाव गुजरात, ओडिशा, विहार, कर्नाटक सहित कई राज्यों में किया है। इन राज्यों में नए अप्रत्याशित चेहरों को उतारकर भाजपा ने एक बड़े राजनीतिक बदलाव का संकेत दिया है। वायनाड से राहुल गांधी के खिलाफ केरल भाजपा के अध्यक्ष के. सुरेन्द्र जैसे कद्दावर नेता को उतारा गया है।

यह भी पढ़ें -  आबकारी घोटाला मामले में फिलहाल जेल में ही रहेंगे दिल्ली के मुख्यमंत्री
What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Join WhatsApp Group

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24