उत्तराखण्डहल्द्वानी

सर्वे कर अवैध जल संयोजनों पर कार्रवाई करे जल संस्थानः मंडलायुक्त

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। मंडलायुक्त दीपक रावत ने कहा कि अधिकारी शिकायतों का इंतजार ना करें। सभी अधिकारी प्रो-एक्टिव होकर कार्य करें। स्वयं फील्ड में जाकर स्थलीय कार्यों की मानिटरिंग करें। जिन कार्मिकों द्वारा स्थलीय कार्यों मॉनीटरिंग की जा रही है, उनकी समीक्षा उच्चाधिकारी स्वयं करें।

आयुक्त दीपक रावत ने जल संस्थान, नैनीताल को नैनीताल शहर के जल संयोजन का सर्वे करने को कहा। कहा कि जल संस्थान द्वारा शहर में अवैध जल संयोजन भी दिए गए हैं, विभाग उनका सर्वे कर आवश्यक कार्यवाही करें। इसके साथ ही अवैध संयोजन में संलिप्त अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करते हुए स्पष्टीकरण लिया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश कि जल संयोजन मानकों के आधार पर ही दिये जाएं। आयुक्त ने जलसंस्थान के अधिकारियों को निर्देश दिये कि जिन क्षेत्रों में पानी के लीकेज हो रहे हैं, उनकी मॉनिटरिंग प्रतिदिन की जाए और वाट्सएप के माध्यम से लीकेज के प्रगति की रिपोर्ट मध्यान्ह 12 बजे तक आयुक्त को प्रतिदिन प्रेषित की जाए।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड का खुरपिया औद्योगिक स्मार्ट शहर के रूप में विकसित किया जाएगा

उन्होंने कहा कि गर्मी का मौसम आ गया है। इस मौसम में आग लगने की काफी सम्भावना बनी रहती है। उन्होंने कहा कि जिन स्थानों पर आग बुझाने के हाइड्रेन्ट लगे हैं, उनकी भी जांच की जाए। पानी की टैंकियों में पानी समाप्त होने पर वैकल्पिक व्यवस्था से कितने समय में हाईड्रेन्ट में पानी की आपूर्ति की जा सकती है इसकी भी जानकारी दी जाए। मण्लायुक्त ने शनिवार को कैम्प कार्यालय में शिकायतकर्ता और अधिकारियों के साथ रूबरू होकर लम्बित जनसमस्याओं का समाधान किया। विगत जनता दरबार में शिकायतकर्ताओं के द्वारा लम्बित शिकायतों को आयुक्त ने समस्याओं को मौके पर ही निस्तारण किया। जनता दरबार में अधिकांश शिकायतें भूमि से संबंधित रही। जिसका आयुक्त ने मौके पर समाधान किया। शेष समस्याओं के लिए अगले जनता दरबार में शिकायतकर्ता और सम्बन्धित अधिकारियों को पूर्ण अभिलेखों के साथ उपस्थित रहने के निर्देश दिये।

यह भी पढ़ें -  बारिश के बीच भूस्खलन होने से दो मक‌ानों में मलवा घुसने से चार लोग दबे, तीन को सकुशल निकाला
What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Join WhatsApp Group

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24