उत्तराखण्डहल्द्वानी

केंद्रीय राज्य मंत्री ने थाल सेवा में पहुंच जरूरतमंदों को कराया भोजन

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। थाल सेवा में अचानक केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट पहुंचे और उन्होंने थाल सेवा का आलोकन करते हुए स्वयं अपने हाथो से जरूरतमंदों को भोजन करवाया।

श्री भट्ट ने टीम थाल सेवा के संस्थापक अध्यक्ष दिनेश मानसेरा, महासचिव उमंग वासुदेवा से थाल सेवा के विषय में जानकारी हासिल की। श्री वासुदेवा ने बताया कि पिछले साढ़े चार सालों से लगातार सेवा चल रही है हम करीब सोलह लाख थाली वितरित कर चुके है।

यह भी पढ़ें -  चित्रकला प्रतियोगिता में बच्चों ने रंग उकेर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

श्री भट्ट ने वस्त्र सेवा का भी अवलोकन किया और सेवा कार्य की सराहना की। इस अवसर पर टीम थाल सेवा से संजय बग्गा, अतुल वर्मा, दिनेश आर्य, सरयू प्रसाद, महेंद्र जड़ौत, दयाल पांडे, आदि ने श्री भट्ट के आगमन पर आभार व्यक्त किया। श्री भट्ट के साथ जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया, कल्पना बोरा, जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट, पार्षद राजेंद्र अग्रवाल, कमलेश चंदोला, आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें -  नैनीताल दुष्कर्म मामले में आरोपी के बेटे के खिलाफ कोर्ट का बड़ा फैसला, विभागीय टिप्पणियाँ हटाईं
What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Join WhatsApp Group

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24