उत्तराखण्डउधमसिंह नगरक्राइम

दो युवकों और दो किशोरों ने पुजारी से किया कुकर्म, वीडियो बनाकर दी जान से मारने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर। यहां मंदिर के पुजारी के साथ कुकर्म का मामला प्रकाश में आया है। आरोप है कि चार युवकों ने तमंचा और चाकू के बल पर डरा-धमका कर पुजारी से कुकर्म किया। इतना ही नहीं इस कृत्य का वीडियो भी बना लिया गया। पुजारी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट की रोक बरकरार

मामला पुलभट्टा क्षेत्र का है। यहां एक पुजारी ने पुलिस को तहरीर सौंपी है। आरोप है कि 5 मई की रात को पड़ोस में रहने वाले अजय, मुकेश और दो किशोर मंदिर में घुस आये और तमंचा और चाकू की डराया धमकाया। इसके बाद आरोपी पुजारी को मंदिर के नजदीक बने एक कमरे में ले गए। जहां उनसे कुकर्म किया गया।

आरोप यह भी है कि आरोपियों ने इस पूरे कुकृत्य का वीडियो भी बना लिया। साथ ही मामले की जानकारी किसी को भी देने पर जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित पुजारी का कहना है कि इस घटना के बाद से उनका स्वास्थ्य बिगड़ गया। जिसके चलते वह पुलिस को पहले सूचित नहीं कर पाए। इधर अब पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है। 

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में बांडधारी डॉक्टरों पर कड़ी कार्रवाई का ऐलान
What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Join WhatsApp Group

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24