उत्तराखण्डजन-मुद्देहल्द्वानी

हल्द्वानी में “सेवा, सुशासन और विकास” कार्यक्रम में साझा की तीन साल की उपलब्धियां 

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार के तीन साल पूरे होने के अवसर पर हल्द्वानी के एमबी कॉलेज मैदान में “सेवा, सुशासन और विकास” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल माध्यम से जनता को संबोधित करते हुए अपनी सरकार की तीन वर्षों की प्रमुख उपलब्धियों को साझा किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद अजय भट्ट, हल्द्वानी के मेयर गजराज बिष्ट और कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने किया। इस दौरान विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए, जहां जनता को सरकारी योजनाओं और सेवाओं के बारे में जानकारी दी गई। इसके साथ ही, एक रोजगार मेला भी आयोजित किया गया, जिसमें युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के अवसर प्रदान किए गए।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: नाहल नदी में बही मासूम का शव बरामद

कार्यक्रम में महिलाओं के स्वयं सहायता समूहों की महत्वपूर्ण भागीदारी रही। महिलाओं ने अपने स्टॉल लगाए, जिनमें हस्तनिर्मित सामान, स्थानीय उत्पाद और खाद्य सामग्री शामिल थीं। कार्यक्रम के दौरान पूर्व राज्यपाल और पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी भी पहुंचे और महिलाओं के स्टॉलों का अवलोकन किया। उन्होंने स्थानीय उत्पादों की खरीदारी कर महिलाओं के प्रयासों की सराहना की और उनकी आत्मनिर्भरता की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को तारीफ दी।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में 1124 विद्यालयों में स्मार्ट कक्षाओं की होगी शुरुआत

भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि सरकार की नीतियों का सही लाभ अब जमीनी स्तर पर दिखने लगा है और महिलाओं के लिए यह एक अहम कदम है। मुख्यमंत्री धामी ने इस अवसर पर जनता को भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार विकास कार्यों को लगातार गति देती रहेगी और युवाओं, महिलाओं, किसानों सहित समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेंगे।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: सरस मेले में जैविक खेती को लेकर जागरूकता कार्यशाला

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Join WhatsApp Group