उत्तराखण्डदेहरादूनमौसम

उत्तराखंड- मौसम ‌में बदलाव के आसार नहीं, जताई जा रही ये आशंका

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड राज्य मौसम विभाग ने 13 अक्टूबर तक के लिए मौसम पूर्वानुमान जारी किया है, जिसमें सभी जनपदों में मौसम के शुष्क रहने की संभावना व्यक्त की गई है। विभाग के अनुसार, राज्य में किसी भी प्रकार के मौसम परिवर्तन की संभावना कम नजर आ रही है। 

दक्षिण-पश्चिम मानसून 5 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और उत्तरी अरब सागर के कुछ हिस्सों से वापस लौट गया है। वर्तमान में, दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी की रेखा अक्षांश 29 डिग्री उत्तरी और देशांतर 84 डिग्री पूर्व से होकर गुजर रही है।

यह भी पढ़ें -  अतिक्रमण हटाने का व्यापारियों ने किया विरोध, रोक दी जेसीबी

अगले दो से तीन दिनों के दौरान, गुजरात, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए अनुकूल परिस्थितियाँ बन रही हैं। 

इसके अलावा, गंगीय पश्चिम बंगाल के उत्तरी भागों और आसपास के क्षेत्रों में एक चक्रवाती परिसंचरण स्थित है। पिछले 24 घंटों में असम, बिहार, गंगीय पश्चिम बंगाल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह तथा तमिलनाडु के कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई है। 

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में जल्द लागू होगा यूनिफार्म सिविल कोडः मुख्यमंत्री

उत्तराखंड सहित अन्य राज्यों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री ऊपर रहा है। अगले 24 घंटे में तमिलनाडु, केरल, दक्षिणी कर्नाटक और पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। 

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड- नहाने के दौरान गंगा नदी में बह गए दो युवक, खोजबीन शुरू
What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Join WhatsApp Group