उत्तराखण्डक्राइमदेहरादून

यहां युवक ने किया महिला से दुराचार का प्रयास, शोर मचाने पर भागा

ख़बर शेयर करें -

रूड़की। खेत में पशुओं के लिये चारा लेने गयी महिला से एक युवक ने दुराचार का प्रयास किया। महिला के शोर मचाने पर आस-पास खेतों में काम कर रहे लोग मौके की तरफ दौड़ पड़े। इस पर आरोपी मौके से फरार हो गया।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी: शॉर्ट सर्किट से  रेस्टोरेंट में भड़की आग, लाखों की क्षति

मामले में महिला के बेटे ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। उक्त मामला कोतवाली मंगलौर अन्तर्गत एक गांव का है। घटना की बाबत कोतवाल महेश जोशी ने बताया कि एक महिला खेतों में पशुओं का चारा लेने के लिए गयी थी।

महिला को अकेली पाकर आरोपी विशाल निवासी ग्राम गाधारोणा कोतवाली मंगलौर ने उसके साथ जोर जबरदस्ती की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बन्धित धाराओं में मुकदमा दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें -  मंगेतर के प्रेम विवाद ने खोला खतरनाक पन्ना, युवक की हत्या, एक गिरफ्तार
What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Join WhatsApp Group

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24