उत्तराखण्डक्राइमहल्द्वानी

युवक ने पड़ोसन से किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर हो गया फरार

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी में सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां पड़ोसी युवक किशोरी को झाड़ियों में घसीट कर ले गया और दुष्कर्म किया। यह घटना तब सामने आई जब किशोरी की हालत बिगड़ी और गर्भवती होने का पता चला। घटना के बाद आरोपी फरार बताया जा रहा है। शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

यह घटना मुखानी थाना क्षेत्र की है। पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि वह मूलरूप से उत्तर प्रदेश के बिलासपुर की रहने वाली है। आरोप कि उसके पड़ोस में बरेली निवासी अवि रहता था। वह अक्सर उसकी बेटी को परेशान करता था। आते-जाते उसका पीछा करता और छेड़छाड़ करता। 

यह भी पढ़ें -  फर्जी जवान, असली ठगी: होटल में जबरदस्ती और करोड़ों का खेल खुला!

करीब पांच माह पहले अवि ने उसकी नाबालिग बेटी को रास्ते में रोक लिया। उसे खींच कर झाड़ियों में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इस घटना के बाद लड़की ने घर में कुछ नहीं बताया। घटना के बाद लड़की गर्भवती हो गई। जब उसकी बेटी पांच महीने की गर्भवती हुई और तबीतय बिगड़ने लगी तो मां ने जोर देकर पूछा। लड़की ने सारी सच्चाई बता दी। जिसके बाद वह बेटी को लेकर मुखानी थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी।

यह भी पढ़ें -  दीपावली से पहले नैनीताल में खाद्य सुरक्षा का बड़ा ऑपरेशन, मिलावटखोरों पर शिकंजा

इधर, लड़के के जैसे ही लड़की के गर्भधारण की खबर लगी तो वह फरार हो गया। मुखानी थानाध्यक्ष पंकज जोशी ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता की मां के मुताबिक पीड़िता घटना के वक्त नाबालिग थी।

वर्तमान में वह 18 साल दो माह की है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है, जिसके बाद भी गर्भ में पल रहे भ्रूण की सही उम्र सामने आएगी। फिलहाल, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: यहां जिलाधिकारी ने छठ पूजा के स्थानीय अवकाश में किया संशोधन
What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Join WhatsApp Group