उत्तराखण्डजन-मुद्देदेहरादून

चम्पावत से टिहरी तक विकास की रफ्तार तेज — सीएम धामी ने दी योजनाओं को हरी झंडी

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में विकास और आधारभूत संरचनाओं को मजबूत करने के लिए करोड़ों रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। स्वीकृत परियोजनाएं पर्यटन, पेयजल, स्वास्थ्य, शहरी विकास और उद्यानिकी जैसे विविध क्षेत्रों को कवर करती हैं।

मुख्यमंत्री ने जनपद चम्पावत के विधानसभा क्षेत्र चम्पावत में दो महत्वपूर्ण परियोजनाओं के लिए राशि मंजूर की है। जिला मुख्यालय के निकट मुडियानी में उद्यान फार्म की स्थापना हेतु ₹37.51 लाख तथा अमोडी में ‘हाऊस ऑफ हिमालयाज’ विपणन केंद्र के निर्माण हेतु ₹49.82 लाख की स्वीकृति प्रदान की गई है।

यह भी पढ़ें -  प्रसव के दौरान महिला की मौत पर अस्पताल में हंगामा, नवजात की हालत गंभीर

वहीं, जनपद देहरादून के धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 86 सेवला कलां में पुरानी और जर्जर पाइपलाइनों को बदलने के लिए ₹60 लाख की धनराशि स्वीकृत की गई है।

जनपद बागेश्वर के कपकोट विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत शिखर मूल नारायण परिसर, अलखनाथ मंदिर, नंदा देवी मंदिर, शिव मंदिर सुंदरगुफा, काण्डा सिमकुला सहित कई धार्मिक स्थलों को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने और सौंदर्यीकरण के लिए ₹58.64 लाख की स्वीकृति दी गई है।

इसी तरह, जनपद टिहरी के धनौल्टी विधानसभा क्षेत्र में द्वारिकापुरी में यात्रियों के लिए विश्राम गृह बनाए जाने हेतु ₹60 लाख की राशि स्वीकृत की गई है।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री धामी ने जैन धर्म गुरुओं के संग साझा की प्रदेश विकास की योजनाएं

इसके अतिरिक्त, मुख्यमंत्री ने 15वें वित्त आयोग की संस्तुतियों के क्रम में विभिन्न वित्तीय स्वीकृतियां भी प्रदान की हैं:

ग्रामीण पीएचसी और उपकेंद्रों को स्वास्थ्य और आरोग्य केंद्रों में परिवर्तित करने हेतु वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए ₹35.50 करोड़ की स्वीकृति।

शहरी स्थानीय निकायों को अनाबद्ध/अनिर्दिष्ट अनुदान के रूप में वित्तीय वर्ष 2024-25 की प्रथम किस्त ₹39.41 करोड़।

शहरी स्थानीय निकायों को आबद्ध/निर्दिष्ट अनुदान के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 की प्रथम किस्त ₹59.11 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई है।

मुख्यमंत्री धामी द्वारा स्वीकृत ये सभी योजनाएं प्रदेश के समग्र विकास को गति देने तथा नागरिकों की मूलभूत सुविधाओं को बेहतर करने की दिशा में एक ठोस कदम मानी जा रही हैं।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड पंचायत चुनाव में हंगामा, अब होगी सच की पड़ताल!
What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Join WhatsApp Group