सोशल

केरल से 32000 लड़कियों के गायब होने का रहस्य, THE KERALA STORY चर्चा में फिल्म जानें क्यों?

ख़बर शेयर करें -

भारत के सुदूर दक्षिण में स्थित प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर राज्य केरल जहाँ साक्ष्यरता की दर देश में सबसे उपर हो वहाँ पिछले वर्षों में बहुत कुछ बदला है बहुत कुछ हुआ है उनमें से सामाजिक बदलाव को छूती हुई एक घटना को निर्माता विपुल शाह व निर्देशक सुदीप्तो सेन द्वारा अपनी फिल्म THE KERALA STORY के माध्यम से दुनियाँ के सामने लाने की कोशिश की है। और यह घटना है केरल से बिगत 10 वर्षों में 32000 लड़कियों के रहस्यपूर्ण ढँग से गायब होने के बारे में। 32000 लड़कियों के गायब होने की घटना पर आधारित यह फिल्म The Kashmir Files की तरह राजनीति व विवादों का शिकार बनती जा रही है। वास्तव में यह फिल्म लव जिहाद या धर्म परिवर्तन कर इस्लाम अपनाने वाली लड़कियों की कहानी पर बनी है। महिलाओं की त्राशदी पर बनी यह फिल्म बताती है कि किस प्रकार धीरे धीरे 32000 लड़कियाँ विगत 10 वर्षों में शादी के समय धर्म परिवर्तन कर लव जिहाद का शिकार होकर इराक, सीरिया, व यमन जैसे इस्लामिक देशों में भेज दी गई, कुछ तो कर जैसे कट्टर संगठन में शामिल हो गई।

यह भी पढ़ें -  ‘‘बालिका आत्मरक्षा एवं कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र’’ का राज्यपाल ने किया शुभारंभ

यों तो यह फिल्म आने वाली 5 मई को सिनेमाघरों में प्रदर्शन के लिए तैयार है, पर अपने ट्रेलर से ही यह विवादों के घेरे में है और दर्शकों की उत्सुकता बनाये हुए है। TV, मीडिया व अखबारों की सुर्खियां बनी यह फिल्म काफी चर्चा व विवादों में है। कांग्रेस पार्टी सहित केरल सरकार ने इस फिल्म को प्रतिबंधित करने की मांग भी कर डाली है। इस फिल्म से निर्माता निर्देशकों व कलाकारों को कितना फायदा या नुकसान होगा यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा फिलहाल THE KERALA STORY हर प्लेटफार्म पर चर्चा में है।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री ने अपनी माता के नाम लगाया देवदार का पौधा
What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Join WhatsApp Group

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24