उत्तराखण्डएक्सीडेंटदेहरादूनमौसम

उत्तरकाशी में कुदरत के कहर से त्रस्त हुआ जनजीवन

ख़बर शेयर करें -

उत्तरकाशी। सीमांत जनपद उत्तरकाशी में शुक्रवार की रात को कई स्थानों पर अतिवृष्टि और बादल फटने की घटनाएं सामने आई हैं। तहसील पुरोला, तहसील बडकोट और उप तहसील धौंतरी क्षेत्र में अतिवृष्टि होने से सड़क, रास्ते, पैदल पुलिया, खेत-खलियान और मकान दुकानों को नुकसान पहुंचा है।

पुरोला तहसील क्षेत्र में जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला ने शनिवार को अवकाश घोषित किया। रात करीब ढाई और तीन बजे के बीच जनपद पुरोला, बडकोट के नंदगांव और उप तहसील धौंतरी क्षेत्र में बादल फटने व अतिवृष्टि होने की सूचना मिली। वहीं बड़कोट तहसील के गंगनानी में भूस्खलन का मलबा आने के कारण एक टूरिस्ट रिजॉर्ट के कुछ कॉटेज क्षतिग्रस्त हुए हैं। कैम्प निर्वाणा नामक एक रिजोर्ट को नुकसान हुआ है। यहां पर कुछ टेंट काटेज एवं वाहन मलबे की चपेट में आए हैं। कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय के परिसर में भी मलबा घुसा है। विद्यालय में रात के समय अफरातफरी का माहौल रहा है। विद्यालय में रह रही छात्राएं काफी घबरा गई थी।

यह भी पढ़ें -  बिजली गिरने और भारी बारिश का खतरा मंडराया, उत्तराखंड में इस दिन तक अलर्ट

विद्यालय की सभी छात्राएं सुरक्षित हैं। इसके साथ ही बड़कोट और गंगनानी के बीच कई स्थानों पर यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग अवरुद्ध है। आलवेदर रोड निर्माण कंपनी जससे सुचारू करने में जुटी हुई है। इधर पुरोला के छाड़ा खड्ड में भी बादल फटने के कारण भूस्खलन हुआ है। भूमि कटाव और कुछ घरों और दुकानों में मलबा घुस गया। शनिवार की सुबह प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। यहां सड़क पर खड़े वाहन भी मलबे में दबे हैं। उप तहसील धौंतरी के धौंतरी गांव के निकट भारी भू-धंसाव होने से कुछ घरों में मलबा घुसा है। जिससे मनीराम बहुगुणा, बुद्धि प्रकाश बहुगुणा, कीर्ति प्रसाद बहुगुणा के भवन को नुकसान पहुंचा।

यह भी पढ़ें -  बारिश ने दिखाई तेवर, पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन और जलभराव का खतरा बढ़ा

उधर कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय गंगनानी की वार्डन सरोजनी ने कहा कि रात के समय में बहुत अधिक वर्षा हुई है। आवासीय विद्यालय के परिसर में पानी और मलबा भरा। रात के समय किसी तरह से एसडीआरएफ के जवान आवासीय विद्यालय तक पहुंचे तो किसी तरह से हौसला मिला। भारी वर्षा के बीच पूरे क्षेत्र में बिजली आपूर्ति भी ठप है। बड़कोट, गंगनानी, राजतर, नंदगांव, धौंतरी, पुरोला, सुनारा छानी, छाड़ा गांव क्षेत्र में ग्रामीण और स्थानीय निवासी भय के कारण सो नहीं पाए।

यह भी पढ़ें -  उत्तरकाशी में संकट गहराया: मलबे से बनी झील ने बढ़ाया बाढ़ का खतरा
What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Join WhatsApp Group

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24