उत्तराखण्डखेलनैनीताल

शतरंज प्रतियोगिता में देखने को मिले रोचक मुकाबले, ये रहे विजयी

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल। शारदा संघ एवं पर्वतीय सांस्कृतिक समिति के संयुक्त तत्वावधान में स्व० एम०एन०बाजपेई स्मृति शतरंज प्रतियोगिता शारदा संघ नैनीताल में आरंभ हो गई है। 

प्रतियोगिता के निर्देशक ईश्वर दत्त तेवाड़ी ने बताया कि प्रतियोगिता में कुल 68 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। पहले दिन संपन्न तीन चक्रों में दर्शील सुतेरी, श्रेयांस साहू, अतीक्ष सिंह जीना, धैर्य बोरा, इसिका बांगा, सक्षम दर्शन, तक्षम साह तीन मैचों में सभी मैच जीत कर तीन अंक के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष स्थान पर तथा आरव बंसल और शुभम पुरोहित ढाई अंक के साथ संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान तथा तेजस तिवारी, लवीस कुमार, भार्गव सती, रूचिर बिष्ट, ध्रुवांश भट्ट सहित कुल बाईस खिलाड़ी दो अंकों के साथ संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर बने हुए हैं।

यह भी पढ़ें -  खेल यूनिवर्सिटी, भू कानून में सुधार और दंगा रोधी विधेयक अमन चैन और विकास के लिए जरूरी

    प्रातः नौ बजे पूर्व क्रीड़ा अधिकारी, कुमाऊं विश्वविद्यालय, नैनीताल व वर्तमान में शारदा संघ महासचिव जी०एल०साह द्वारा एक पैदल चल कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया गया। अपने संबोधन में श्री साह ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं प्रेषित की। पर्वतीय सांस्कृतिक समिति अध्यक्ष व नैनीताल जिला शतरंज संघ सचिव ईश्वर दत्त तेवाड़ी ने मुख्यअतिथि, सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं खिलाड़ियों का स्वागत एवं अभिनन्दन किया। 

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड खनन विभाग में इन अधिकारियों को मिली प्रोन्नति

प्रतियोगिता स्थल पर शारदा संघ के अध्यक्ष देवेंद्र बिष्ट, चन्द्र लाल साह, श्रीश लाल साह जगाती, बोहरा गांव के पूर्व प्रधान सुरेन्द्र बिष्ट, एडवोकेट श्रुति जोशी, हितेश साह, वरिष्ठ रंग कर्मी व पूर्व युगमंच अध्यक्ष अनिल कुमार, मोहम्मद वसीम, ललित लमकोटी, धीरज बिष्ट, शेर सिंह बिष्ट, अनिल कुमार (अन्नू भाई), राजेन्द्र उपाध्याय आदि उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में नीरज साह, दिव्यांशु तेवाड़ी, तोषित तेवाड़ी आर्बिटर की भूमिका निभा रहे हैं।

यह भी पढ़ें -  पुलिस अधिकारी के बेटे से रैगिंग पर सीएम सख्त, डीजीपी को दिए कार्रवाई के निर्देश
What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Join WhatsApp Group