उत्तराखण्डक्राइमपिथौरागढ़

पहले दिया फौज में भर्ती कराने का झांसा, फिर ठग लिए दस लाख, अब मुकरा

ख़बर शेयर करें -

पिथौरागढ़। सेना में भर्ती कराने के नाम पर दो युवकों से लाखों की ठगी कर ली गई। आरोप है कि फौजी ने रकम तो ले ली, लेकिन भर्ती भी नहीं कराया। अब वह पैसे भी वापस नहीं लौटा रहा है। इस पर पीड़ितों ने पुलिस की शरण ली है।

जानकारी के अनुसार लोहाघाट के किमतोली निवासी जीवन सिंह 2021 में सेना भर्ती के लिए पिथौरागढ़ आया था। यहां उसकी मुलाकात धारचूला कालिका निवासी देवेंद्र कुमार से हुई। देवेंद्र ने उसको बताया कि वह कुमाऊं रेजीमेंट में नायक पद पर तैनात है। उसने विश्वास दिलाया कि उसकी अधिकारियों से जान पहचान है। वह दोनों को सेना में भर्ती करा देगा।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी नगर में सड़क चौड़ीकरण के मुद्दे पर व्यापारी वर्ग का विरोध, रैली

इसके लिए पांच से छह लाख रुपये देने होंगे। बाद में फौजी ने युवक का मोबाइल नंबर ले लिया। भरोसे में आकर जीवन ने देवेंद्र को बैंक खाते और एप से 5.10 लाख रुपये दिए। चचरे भाई संजय सिंह को सेना में भर्ती कराने के लिए देवेंद्र को 5.50 लाख रुपये दिए। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में भारी बारिश से गंगोत्री, यमुनोत्री और बदरीनाथ हाईवे बंद, वाहन फंसे
What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Join WhatsApp Group

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24