उत्तराखंड की प्रसिद्ध चार धाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू।अक्षय तृतीया का है शुभ संयोग।
उत्तराखंड की प्रसिद्ध आध्यात्मिक चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू होने जा रही है।चारधाम यात्रा के लिए पहले ही दिन 1.24 लाख लोगों ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया है। यह आंकड़ा विगत वर्ष पहले दिन हुए रजिस्ट्रेशन से 67 फीसदी कम हैं। आज सबसे ज्यादा 42 हजार से ज्यादा रजिस्ट्रेशन केदारनाथ के लिए हुए हैं। यात्रा के लिए 17 अप्रैल से ऋषिकेश, हरिद्वार और विकासनगर में ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन भी शुरू हो जाएंगे।रजिस्ट्रेशन करने के लिए श्रद्धालुओं को www.registrationandtouristcare.uk.gov.in और मोबाइल ऐप Tourist Care Uttarakhand पर ऑनलाइन यात्रा पंजीकरण कराना होगा। पहले दिन सबसे ज्यादा 42 हजार पंजीकरण केदारनाथ यात्रा के लिए हुए हैं। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि चारधाम यात्रा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 17 अप्रैल से ऋषिकेश, हरिद्वार और विकासनगर में 50 काउंटर पर ऑफलाइन पंजीकरण की सुविधा 24 घंटे उपलब्ध रहेगी। पंजीकरण सिर्फ आधार कार्ड के माध्यम से ही होंगे। जिनके पास आधार कार्ड नहीं होगा, वह ऑफलाइन काउंटर पर पंजीकरण करवा सकेंगे। विदेशी श्रद्धालु अपनी ई-मेल आईडी के माध्यम से पंजीकरण करवा पाएंगे। उत्तराखंड के पर्यटन और धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि कुशल प्रबंधन के कारण पिछले साल 56.31 लाख श्रद्धालुओं ने चारधाम के दर्शन किए थे। इस बार यह संख्या काफी ज्यादा रहेगी। धामों में विशेष प्रबंधन किए जा रहे हैं।

इस दिन खुलेंगे कपाट
यमुनोत्री 19 अप्रैल
गंगोत्री 19 अप्रैल
केदारनाथ 22 अप्रैल
बदरीनाथ 23अप्रैल




