उत्तराखण्डक्राइमनैनीताल

यहां पड़ा मिला युवक का शव, विधायक के रिश्तेदार के रूप में हुई पहचान

ख़बर शेयर करें -

रामनगर। यहां वन चौकी के पास एक युवक का शव बरामद हुआ है। शव की शिनाख्त विधायक के एक रिश्तेदार के रूप में हुई है। इससे क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक मॉर्निंग वॉक पर निकले कुछ लोगों को बेलगढ़ वन चौकी के पास सड़क किनारे एक युवक का शव पड़ा दिखाई दिया जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।शव की शिनाख्त रजत बिष्ट पुत्र महेंद्र सिंह बिष्ट ग्राम शंकरपुर निवासी के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंडः पंचायत विकास में मिली गड़बड़ी, अफसर निलंबित

बताया जा रहा है कि रजत बिष्ट रात बेलगढ़ के आस-पास टहलता दिखाई दिया था। सुबह सड़क किनारे उसका शव पड़ा मिला। क्षेत्रीय विधायक दीवान सिंह बिष्ट के भतीजे ग्राम शंकरपुर के पूर्व प्रधान महेंद्र सिंह बिष्ट के पुत्र के रूप में मृतक की पहचान हुई है।

यह भी पढ़ें -  एक रात, दो हादसेः हल्द्वानी में तीन ज़िंदगियां खत्म
What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Join WhatsApp Group

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24