उत्तराखण्डराजनीतिहल्द्वानी

मणिपुर की घटना को लेकर भड़का आक्रोश, सड़क पर उतरी कांग्रेस

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। मणिपुर में दो महिलाओं संग घटित घटना के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए भाजपा शासित केंद्र सरकार का पुतला दहन किया। साथ ही अविलंब मणिपुर में शांति बहाली हेतु ठोस कार्यवाही और महिलाओं के साथ कुकृत्य करने वाले लोगो के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने की मांग की गई।

कांग्रेस महानगर अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट ने कहा कि मणिपुर की घटना ने पूरे देश की हिला दिया है। मई से मणिपुर जल रहा है। लगातार अप्रिय घटनाएं हो रही हैं। लेकिन अभी तक प्रधानमंत्री खामोश हैं और मणिपुर जाने के बदले विदेश की यात्राओं में व्यस्त है। जिलाध्यक्ष राहुल छिम्वाल ने कहा कि जिस प्रकार से पिछले कुछ महीनों से मणिपुर के हालात रहे हैं, राज्य की भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। इसलिए मणिपुर की भाजपा सरकार को तत्काल बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लागू कर देना चाहिए।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी- एसएसपी ने की विवेचकों की कार्यशैली की समीक्षा, दी ये हिदायत

युकां विधानसभा अध्यक्ष मोकिन सैफी ने कहा कि बेटी बचाओ का नारा देने वाली भाजपा तानाशाही पर उतर आई है। भाजपा राज में मां-बेटियों के साथ जुर्म दिन दूनी रात चौगुनी रफ्तार से बढ़ गए हैं। चाहे उत्तराखंड की बेटी अंकिता हो या हाथरस की बेटी या फिर मणिपुर की बेटियां हो। युकां प्रदेश उपाध्यक्ष हेमन्त साहू ने कहा कि आम जनमानस की परेशानियों से भाजपा को कोई मतलब नहीं है। भाजपा द्वारा लगातार गरीब मजबूर वर्ग की आवाज दबाने का कार्य हो रहा है। देहरादून में युवक कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन में पेपर स्प्रे करना भाजपा के तानाशाही रवैये को दर्शाता है। विरोध प्रदर्शन में सुहैल सिद्दीकी, शोभा बिष्ट, कमला सनवाल, हेम पाण्डे, मोहन बिष्ट, पार्षद दीपा बिष्ट, पार्षद राधा आर्या, गोविंद बगडवाल, जया पाठक, मीमांशा आर्या, कमला तिवाड़ी, पार्षद मो. गुफरान, गजेंद्र गोनिया, गुरप्रीत प्रिंस, लाल सिंह पवार, नेत्र बल्लभ जोशी, नितिन भट्ट, प्रदीप कुमार, संजय जोशी, शैलेन्द्र दानु, शादाब हुसैन, आसिफ अली, यश, मो. जुबैर, सुहैल, शंकर, पंकज आदि शामिल रहे।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड शासन ने किए इन आईएएस और पीसीएस अफसरों के तबादले
What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Join WhatsApp Group

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24