उत्तराखण्डएक्सीडेंटहल्द्वानी

यहां हुआ हादसा- तेज रफ्तार स्कूटी से टकराई बाइक, एक की मौत

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। यहां लालडांठ इलाके में बाइक और स्कूटी की टक्कर में चार लोग घायल हो गए। इनमें से एक की उपचार के दौरान मौत हो गई। जबकि तीन का उपचार चल रहा है।

जानकारी के अनुसार हर्षिता गार्डन बिठौरिया में रहने वाला 18 वर्षीय शिवम पुत्र बनवारी लाल खेती-बाड़ी का काम करता था। बताया जाता है कि वह अपने पिता बनवारी के साथ बाजार आया था। वापस लौटते समय लालडांठ शांतिनगर के पास उनकी बाइक सामने से आ रही तेज रफ्तार स्कूटी से टकरा गई।

यह भी पढ़ें -  सांसद अजय भट्ट की पहल रंग लाई, कुमाऊं को मिला नया रेल मार्ग

इस हादसे में दोनों वाहनों में सवार चार लोग घायल हो गए। जिन्हें राहगीरों ने उपचार के लिए डॉ सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां देर रात शिवम की मौत हो गई। जबकि तीन की हालत नाजुक बनी हुई है। घायलों के बारे में जानकारी पुलिस द्वारा जुटाई जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना से मृतक के परिवारजनों में कोहराम मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह ने दिया आदेश, नदियों के किनारे अतिक्रमण पर कड़ा नियंत्रण होगा
What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Join WhatsApp Group

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24