उत्तराखण्डएक्सीडेंटपिथौरागढ़

‌उत्तराखंड के इस इलाके में एक बार फिर हुआ हादसा, अब कार खाई में गिरने से दो लोगों की गई जान

ख़बर शेयर करें -

पिथौरागढ़। यहां मंगलवार को एक और खाई में जा गिरी। इस हादसे में महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। घटना का केंद्र पिथौरागढ़ का होकरा ही बताया गया है। जहां एक हफ्ते पहले बोलेरो खाई में गिरी थी। जिसमें दस लोगों की मौत हुइ्र थी।

जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह पिथौरागढ़ के होकरा में एक कार हादसे का शिकार हो गई। हादसे में एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना में मृतक खुशाल सिंह 45 वर्ष और यमुना 35 वर्ष बागेश्वर जिले के कपकोट तहसील के सिरी गांव निवासी थे। मंगलवार की सुबह भी इसी सड़क से अल्टो कार जा रही थी। जिस दौरान वह हादसे का शिकार हो गई। सूचना मिलते ही नाचनी थाना पुलिस मौके के लिए रवाना हो गई है।

यह भी पढ़ें -  दर्दनाक हादसा- कार खाई में गिरने से दो युवतियों समेत तीन की मौत

वहीं, मौके पर भारी भीड़ जुट गई। होकरा गांव के प्रधान पति पूरन सिंह ने बताया कि कार दुर्घटना में मृतक खुशाल सिंह और यमुना बागेश्वर जिले के कपकोट तहसील के सिरी गांव निवासी थे। बताया जा रहा है कि दोनों विवाहित थे और उनका प्रेम प्रसंग चल रहा था। तीन दिन से दोनों लापता थे। महिला के परिजनों की ओर से कपकोट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी- पत्नी के मायके जाने से क्षुब्ध पति ने किया आत्महत्या का प्रयास, हंगामा

बताया यह भी जा रहा है कि हादसा उसी जगह पर हुआ जहां बीते हफ्ते एक कार दुर्घटना में बागेश्वर के शाम भनार निवासी 10 लोगों की मौत हो गई थी। उस दर्दनाक हादसे के बाद पीएमजीएसवाई ने इस बदहाल सड़क को चौपहिया वाहनों के लिए प्रतिबंधित किया था। इसके बावजूद लोग यहां से वाहन ले जा रहे हैं। 

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, रिश्वतखोर  अधिकारी गिरफ्तार
What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Join WhatsApp Group

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24