अल्मोड़ाउत्तराखण्डक्राइम

शर्मनाकः यहां किशोरी से सौतेले पिता ने किया दुराचार, मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी, मुकदमा

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत। निकटवर्ती गनियादयोली निवासी एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़की ने अपने सौतेले पिता पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। आरोप है कि दुष्कर्म के बाद किशोरी को डराया-धमकाया गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की सरगर्मी से तलाश कर रही है।

नगर कोतवाल हेम चंद्र पंत ने बताया कि रविवार को एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़की ने कोतवाली में तहरीर देकर अपने सौतेले पिता मोo युसुफ पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। तहरीर में दी गई जानकारी के अनुसार लड़की ने बताया कि 24 जून की रात उसके सौतेले पिता जोकि कारपेंटर का काम करते हैं, ने उसके साथ 2 बार दुष्कर्म किया।

यह भी पढ़ें -  इको जोन में रिसॉर्ट्स की बाढ़! हाईकोर्ट ने सरकार से पूछा – NGT के नियम कहां हैं?

उसके बाद किसी को बताने की सूरत में उसे जान से मारने की धमकी भी दी। नाबालिग की सूचना पर पुलिस आरोपी युसुफ के खिलाफ आई पी सी की धारा 323, 376, 506 एवं पाक्सो के तहत मुकदमा दर्ज कर मेडिकल कर लड़की को नारी निकेतन भेज दिया। कोतवाल हेम चंद्र पंत ने बताया कि आरोपी फरार है। उसकी अंतिम लोकेशन मुरादाबाद सर्च की गई है। जल्दी ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

यह भी पढ़ें -  कैंची धाम से नयना देवी तक — राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने की देश की खुशहाली की प्रार्थना
What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Join WhatsApp Group

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24