उत्तराखण्डक्राइमदेहरादून

इस इलाके में संचालित हो रहा था सैक्स रैकेट, ऐसे खुला राज, संचालक दंपत्ति गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

देहरादून। यहां राजधानी के कई स्थानों में दंपत्ति लंबे समय से सैक्स रैकेट संचालित कर रहे थे। इस बीच ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस के हाथ सफलता लग गई। पुलिस ने आरोपी दंपत्ति को उस समय गिरफ्तार कर लिया, जब वह कार से ल‌ड़कियों की सप्लाई कर रहे थे। 

पुलिस के अनुसार ऑपरेशन प्रहार के तहत ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम को मुखबिर ने सूचना दी कि काफी लंबे समय से एक दंपत्ति शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में देह व्यापार चला रहा है और महिलाओं की सप्लाई कर रहा है। जब पुलिस ने सूचना की जांच पड़ताल की तो पुलिस को जांच पड़ताल में सब बातें पता लगी और दंपति पर लगे आरोप भी सच पाए गए। इसके बाद पुलिस ने प्लान के तहत आरोपियों को गिरफ्तार करने की शुरुआत की। जिसके तहत पुलिस ने कुठाल गेट बैरियर पर चेकिंग की और पुलिस ने दोनों दंपतियों से पूछताछ की।

यह भी पढ़ें -  भारी बारिश के बीच महिला मकान समेत मलबे में दबी, रेस्क्यू जारी

पूछताछ के दौरान दोनों दंपतियों के साथ में गाड़ी में दो लड़कियां भी मौजूद थी। जब पुलिस ने उनसे उन दोनों लड़कियों के बारे में पूछा तो वे पुलिस को संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। इसके बाद पुलिस ने दोनों से सख्ती से पूछा तो दोनों ने सच उगल दिया। आरोपियों की पहचान संदीप अग्रवाल और सपना अग्रवाल के रूप में हुई है। बता दें कि दोनों पति-पत्नी देहरादून क्षेत्र में अलग-अलग जगहों पर जाकर महिलाओं की सप्लाई किया करते थे और उसके एवज में वे मोटा पैसा कमाते थे। जब पुलिस ने दोनों को पकड़ा उसे वक्त भी वे दोनों महिलाओं की सप्लाई करने देहरादून में ही कहीं जा रहे थे।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में नियुक्ति पर कांग्रेस में असंतोष, बढ़ी नाराजगी

दोनों ने पुलिस को बताया कि दोनों देह व्यापार हेतु महिलाओं की सप्लाई करने का काम करते हैं और इसी क्रम में वह दोनों महिलाओं को मसूरी ले जा रहे थे। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गाड़ी से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की। दोनों ने बताया कि वह जरूरतमंद महिलाओं को देह व्यापार में जबरन घसीटते थे। जब पुलिस ने गाड़ी में मौजूद में महिलाओं से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि वे दोनों गरीबी और मजबूरी के कारण इन दोनों पति पत्नी द्वारा पैसों का लालच दिए जाने की वजह से देह व्यापार में संलिप्त हुईं। पुलिस ने दोनों पीड़ित महिलाओं का रेस्क्यू किया और अनैतिक देह व्यापार के जुर्म में दोनों पति-पत्नी को गिरफ्तार किया। 

यह भी पढ़ें -  रिटायर्ड आईएएस अफसर सुशील कुमार बने राज्य निर्वाचन आयुक्त
What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Join WhatsApp Group

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24