इवेंटउत्तराखण्डनैनीताल

ग्रामीण महिलाओं को रोजगार और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए किया प्रेरित 

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल के बगड़ मल्ला तोक पाली ग्राम प्रधान भगवती देवी के घर पर आशीर्वाद वूमेन्स क्लब ने ग्रामीण महिलाओं और लड़कियों को एकत्रित किया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं में स्वच्छता, घरेलू वैज्ञानिक तथ्यों और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाना था।

कार्यक्रम में क्लब की सदस्य सुश्री रेखा त्रिवेदी ने महिलाओं और लड़कियों को स्वच्छता के महत्व पर विस्तार से समझाया। इसके अलावा, उन्होंने घरेलू वैज्ञानिक तथ्यों से भी परिचित कराया।

क्लब के सदस्यों ने लगभग 35 महिलाओं और लड़कियों को सैनिटरी नैपकिन वितरित किए। इसके साथ ही, महिलाओं को वस्त्र, बेडशीट, कुशन कवर, सलवार-सूट, साड़ियाँ, जींस, टॉप, चूड़ियाँ, बिंदी, टोपी इत्यादि भी बांटे गए।

यह भी पढ़ें -  अभूतपूर्व विकास कार्यों पर कार्यकर्ताओं ने सीएम धामी का जताया आभार

कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में रामकृष्ण शारदा मिशन पैंगोट की सामाजिक कार्यकर्ता प्रसन्न पुराना माताजी भी उपस्थित थीं। उन्होंने ग्रामीण महिलाओं को आश्रम में रोजगार और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए योग के महत्व के बारे में प्रेरित किया और उन्हें आश्रम आने के लिए उत्साहित किया। उन्होंने कहा, “हमारा उद्देश्य है कि खुशी दो और खुशी पाओ।”

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड हाईकोर्ट ने दिए जिला पंचायत अध्यक्ष को प्रशासक नियुक्त करने के निर्देश

इस अवसर पर क्लब ने यह भी घोषणा की कि इसी माह अप्रैल में ग्रामीण महिलाओं के विवाह और बच्चों की पढ़ाई के लिए स्टेशनरी वितरित की जाएगी।

कार्यक्रम में क्लब की शोभा गुप्ता, रेखा कंसल, मोनिका शाह, सुश्री रेखा त्रिवेदी, मानसि गर्ग,  नीलू ऐलहेनस, वर्षा अंजली श्रीवास्तव उपस्थित थीं। वहीं, ग्राम प्रधान  भगवती देवी, कमला देवी, राधा देवी, दीपा देवी, शांति देवी, सविता आर्य, हिमानी आर्य, किरण संगीता आर्य, प्रेम देवी, नीमा देवी, तुलसी देवी, गरिमा, प्रेमा, गंगा, रोशनी और आशा जैसी ग्रामीण महिलाएं भी इस कार्यक्रम में शामिल हुईं।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री धामी को ताकतवर भारतीयों की सूची में 32वां स्थान
What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Join WhatsApp Group