उत्तराखण्डदेहरादूनमौसम

उत्तराखंड में इस दिन से फिर बारिश और बर्फबारी का अलर्ट

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में मौसम फिलहाल शुष्क बना हुआ है, लेकिन इससे पहले तीन दिनों तक बारिश और पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हुई थी। मौसम विज्ञान केंद्र ने आगामी 25 और 26 फरवरी को फिर से बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार 25 फरवरी को राज्य के पांच जिलों में बारिश होगी। इनमें तीन जिले गढ़वाल मंडल के और दो कुमाऊं मंडल के हैं। इसके बाद, बुधवार 26 फरवरी को भी इन पांच जिलों में बारिश का अनुमान है।

यह भी पढ़ें -  लालकुआं विधायक की पहल से खनन क्षेत्र में बदलाव, वाहन स्वामियों को जल्द मिलेगी राहत

मौसम विभाग के मुताबिक, गढ़वाल मंडल के उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग जिलों में बारिश होगी। वहीं, कुमाऊं मंडल के पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में भी बारिश का अनुमान है। 25 और 26 फरवरी को इन पांच जिलों के 3200 मीटर और उससे ऊंचे इलाकों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है।

यह भी पढ़ें -  दर्दनाक हादसाः अज्ञात वाहन की टक्कर से खाई में गिरी स्कूटी — पत्नी की मौत

राज्य के प्रमुख शहरों में गर्मी धीरे-धीरे बढ़ने लगी है। देहरादून का अधिकतम तापमान 24°C और न्यूनतम तापमान 12°C है। हरिद्वार में अधिकतम तापमान 25°C और न्यूनतम तापमान 12°C दर्ज किया गया है। रुद्रपुर में अधिकतम तापमान 26°C और न्यूनतम तापमान 11°C है, जबकि हल्द्वानी में अधिकतम तापमान 25°C और न्यूनतम तापमान 12°C है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंडः यहां टंकी में मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी
What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Join WhatsApp Group