उत्तराखण्डक्राइमदेहरादून

महिला से छेड़छाड़ और धमकाने के मामले में पुलिस सख्त, आरोपी गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

पौड़ी। पुलिस ने महिला को धमकी देने और छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया गया है।

बीते वर्ष 27 सितंबर को एक महिला ने द्वारीखाल द्वारा राजस्व पुलिस चौकी मल्ला ढांगू-02 में शिकायती प्रार्थना पत्र देकर कहा कि उसके साथ अकबर निवासी नगीना उ0प्र0 ने छेड़खानी कर धमकी दी है। जिस पर राजस्व पुलिस चौकी मल्ला ढांगू-02 में मु0अ0सं0-03/23, धारा- 354, 384, 504, 506 भादवि बनाम अकबर पंजीकृत किया गया। अभियोग गम्भीर प्रवृति का होने के कारण राजस्व पुलिस से इस केस को रेगुलर पुलिस को स्थानान्तरित किया गया।

यह भी पढ़ें -  बेटियों को उच्च शिक्षा के लिए हर साल मिलेगा पैसा, इस योजना में होने जा रहा बड़ा बदलाव

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी गढ़वाल श्वेता चौबे ने महिला सम्बन्धी अपराध होने के कारण घटना की संवेदनशीलता एवं गम्भीरता को देखते हुये उक्त विवेचना तत्काल थाना लैन्सडान पर नियुक्त महिला उपनिरीक्षक रचना रानी को सुपुर्द कर प्रभारी निरीक्षक लैन्सडाउन के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन कर अभियुक्त की तत्काल गिरफ्तारी के आदेश दिए। जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए प्रभारी निरीक्षक लैन्सडाउन रघुवीर सिंह चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी शोयब खान मलिक पुत्र अकबर खान, निवासी मोहल्ला सराय मीर, थाना नगीना, जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश को डेरिया खाल लैन्सडाउन के पास से गिरफ्तार कर उसे विभिन्न धाराओं के अंतर्गत चालान कर दिया। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक रघुवीर सिंह चौधरी.वरिष्ठ उप निरीक्षक मुकेश भट्ट. उप निरीक्षक वेद प्रकाश.मुख्य आरक्षी गोपाल राम.आरक्षी भीष्म शाह आदि थे।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी- मां और पड़ोसी के बीच थे अवैध संबंध, बेटे को पता चला को कर दी हत्या
What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Join WhatsApp Group

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24