उत्तराखण्डक्राइमनैनीताल

यहां हुए सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

रामनगर। खेत की मेड़ को लेकर दो पक्षों में हुए विवाद के बीच महिला की हत्या का पुलिस ने ‌खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार 6 जुलाई को डायल 112 के माध्यम से ग्राम देवीपुर बासीटीला में दो पक्षो में खेत की मेड़ को लेकर झगड़े की सूचना प्राप्त  हुई थी। झगड़े के एक पक्ष के  हरपाल सिंह पुत्र मवासी नि0 उपरोक्त तथा उसके पुत्र अमित व बहुओ  राजवाला व राशु तथा रिश्तेदार गीता द्वारा पड़ोस में रहने वाले भूपेन्द्र कुमार की माँ पार्वती देवी व उसके भाई चन्द्रशेखर पर जान से मारने की नियत से लाठी डण्डो व फावड़ो से हमला किया गया जिससे दोनों वही खेत पर अचेत अवस्था में गिर गए

यह भी पढ़ें -  सरकारी विद्यालयों में बढ़ेगा नामांकन, शिक्षा विभाग ने मनाया प्रवेश उत्सव

जिनको उपचार हेतु सरकारी अस्पताल रामनगर ले जाया गया तो चिकित्सको द्वारा भूपेन्द्र उपरोक्त की माँ पार्वती देवी को मृत घोषित कर दिया तथा घायल चन्द्र शेखर की  चोटो को गम्भीर बताते हुए उसे चिकित्सकों द्वारा उपचार हेतु हायर सेन्टर रैफर कर दिया गया।  स्थानीय पुलिस द्वारा उपरोक्त अभियोग में नामजद उपरोक्त सभी पांच अभियुक्तों को तत्काल गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त फावड़ा , 03 डण्डे व 01 बेस बाल बैट  बरामद किया गया है।  अभियुक्तगणों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा जा रहा है ।

यह भी पढ़ें -  पैरोल से फरार हत्या का दोषी हरिद्वार में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

गिरफ्तार अभि0गण:-

1. हरपाल सिंह पुत्र  मवासी सिंह नि0 देवीपुर बासीटीला रामनगर 

2. अमित कुमार पुत्र हरपाल सिंह नि0 उपरोक्त 

3. राजबाला पत्नी श्री मोहन सिंह नि0 उपरोक्त 

4. राशु देवी पत्नी  किशोर कुमार नि0 उपरोक्त 

5. गीता पुत्री सोपाल सिंह नि0 ग्राम दुल्हापुर ठाकुरद्वारा मुरादाबाद उ0प्र0 

बरामद सामान:- 

घटना में प्रयुक्त 01 अदद फावड़ा  , 03 डन्डे व 01 बेस बाल बैट।  

 गिरफ्तारी टीम

1- श्री अरुण कुमार सैनी कोतवाली प्रभारी रामनगर 

यह भी पढ़ें -  डिजिटल ठगी का नया तरीका: बुजुर्ग को डराकर खाते से निकाले 7.20 लाख, दो गिरफ्तार

2-व0उ0नि0 श्री अनीस अहमद 

3- उ0नि0 रविन्द्र राणा

4- उ0नि0 तारा सिंह राण

5- हे0कानि0 हेमन्त सिंह 

6-कानि0  विजेन्द्र सिह 

7- कानि0 ललित राम 

8- म0कानि0  भारती 

9- म0कानि0 उमा मौर्या

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Join WhatsApp Group

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24