उत्तराखण्डदेहरादूनमौसम

उत्तराखंड के छह जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, इस दिन तक पहुंच सकता है मानसून

ख़बर शेयर करें -

देहरादून। मौसम विभाग ने प्रदेश के छह जिलों में शुक्रवार को भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। जबकि, प्रदेशभर में झोंकेदार हवाओं के साथ बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग की ओर से उत्तरकाशी, देहरादून, टिहरी, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में भारी बारिश का  अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, 25 जून से पहले प्रदेश के पर्वतीय इलाकों कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है। जबकि, मैदानी इलाकों में भी तेज गर्जना के साथ बारिश हो सकती है।

यह भी पढ़ें -  जुड़वा बहनों से छेड़छाड़ के बाद उठवाने की धमकी, आरोपी गिरफ्तार

राज्य में मानसून जल्द ही दस्तक दे सकता है। मानसून की गति बढ़ रही है। सामान्य तौर पर राज्य में मानसून आने की निर्धारित तिथि 21 से 22 जून है। लेकिन करीब दो सप्ताह पूर्व मौसम विभाग ने अनुमान जताया था कि राज्य में मानसून अपने तय समय से एक सप्ताह की देरी से पहुंचेगा। अब 28 से 29 जून तक राज्य में मानसून आने का अनुमान जताया गया था।

यह भी पढ़ें -   पर्यटकों के साथ लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा हल्द्वानी, लगेंगे फूल
What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Join WhatsApp Group

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24