उत्तराखण्डदेहरादूनराजनीति

वोटर चेतना अभियान में नहीं राजनीति तलाश कांग्रेस की बौखलाहट

ख़बर शेयर करें -

देहरादून। भाजपा ने कहा कि जन हित के हर कार्य में विपक्षी कांग्रेस अब राजनीति तलाश रही है जो कि उसकी बौखलाहट की ओर साफ इशारा कर रही है।

प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि भाजपा का मतदाता चेतना अभियान लोकतंत्र मे मतदाताओं की जागरुकता के लिए चलाया जा रहा है। यह लोकतंत्र की मजबूती के लिए जरूरी भी है। नये वोटर और ऐसे वोटर जो कि दूसरे स्थान पर स्थानांतरित हुए है उन्हे मतदान के अधिकार से जोड़ने की योजना है। लेकिन अपने खिसकते अधिकार से चिंतित कांग्रेस बौखला गयी है और वह लोकतंत्र की मजबूती के लिए किये जा रहे कार्यों को भी राजनेतिक दृष्टि से देख रही है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में प्रकोप दिखा रहा डेंगू, स्वास्थ्य महकमे की बढ़ी चिंता

उन्होंने कहा कि भाजपा जन हित और राष्ट्र हित के कार्यों मे बढ़ चढ़कर हिस्सेदारी करती रही है। यही कारण है कि जनता का जुड़ाव भाजपा से लगातार बढ़ रहा है और आज भाजपा देश की सबसे बड़ी पार्टी है। भाजपा जहाँ लोकतंत्र की मजबूती के लिए जुटी है तो वहीं आपदा पीड़ितो की सेवा मे भी कार्यकर्ता लगातार जुटे है। चौहान ने कहा कि रचनात्मक कार्यों पर नकारात्मक रुख अपनाने के बजाय कांग्रेस को भी आगे आना चाहिए, लेकिन कांग्रेस चुनाव को छोड़कर अक्सर जनता से दूरी बनाकर रखती है। वोटर चेतना महाअभियान बेशक भाजपा संचालित कर रही है, लेकिन उद्देश्य साफ है। जहाँ तक कार्यकर्ता बढ़ने का सवाल है तो जनता अक्सर उस से ही जुड़ाव रखेगा जो किसी न किसी रूप मे उसके बीच हो। कांग्रेस को जन हित के कार्यों मे राजनीति के बजाय सहयोगी की भूमिका मे आगे आना चाहिए।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी- कृषि सेवा केंद्र में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप
What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Join WhatsApp Group

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24