खुली जगह पर नहीं बना सकेंगे खाना, नगर निगम ने ठेले,रेहड़ी वालों को चेतावनी।

हल्द्वानी में सड़क किनारे ठेले फड़ आदि लगाकर खाना बेचने वाले वेंडर्स के लिए नगर आयुक्त ने खाद्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नए दिशा निर्देश जारी किए हैं। इस संबंध में एक नई गाइडलाइन जारी करते हुए वेंडर से समिति को एक पत्र भेजकर वेंडर्स समिति को एक पत्र भेजकर निर्देश दिया है कि ठेलों,रेहड़ियों और पटरियों पर सड़क किनारे खुले में खाना बनाना वर्जित रहेगा। सभी खाने की चीजों भोजन आदि सामग्री अपने घर से या साफ सुथरी रसोई में बनाकर लाना होगा तैयार शुद्ध भोजन को ही निर्धारित स्थान पर बेचने की अनुमति होगी।
नगरनिगम प्रशासन ने स्वच्छता और खाद्य सुरक्षा यातायात व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए फूडकोर्ट संचालकों के लिए शहर में यह एक नई गाइडलाइन जारी की है। इस संबंध में सभी वेंडर्स के लिए स्वच्छता का ध्यान रखने हेतु जागृति अभियान शुरू करने के निर्देश जारी किए गए हैं। वेंडर्स को इन नियमों का सख्ती से पालन करना होगा।




