अंतरराष्ट्रीय

सांसद अभिनेत्री कंगना रनौत को सुरक्षा कर्मी ने मारा थप्पड़, सुरक्षा कर्मी हिरासत में।

खबर शेयर करें 👉

हिमांचल की मंडी लोकसभा से नवनिर्वाचित बीजेपी सांसद व फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत को चंडीगढ़ एयर पोर्ट पर थप्पड़ मारने की खबर आई है। यह दुर्भाग्य पूर्ण घटना उनके साथ चंडीगढ़ एयर पोर्ट पर सिक्योरिटी चेक इन के बाद बोर्डिंग पर जाते समय हुई। ड्यूटी पर तेनात CISF की सुरक्षा कर्मी कुलमिंदर कोर ने उनके साथ बदसलूकी की ओर थप्पड़ जड़ दिया।

सूत्र बताते हैं कि किसान आंदोलन के दौरान की गई किसी टिप्पणी से यह सुरक्षा कर्मी उनसे नाराज थी। कंगना के साथ यात्रा कर रहे शख्स ने भी आरोपी कुलमिंदर कोर को थप्पड़ मारने की कोशिश की। सांसद कंगना को थप्पड़ मारने वाली CISF जवान को हिरासत में ले लिया गया है।

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24