उत्तराखण्डक्राइमनैनीतालहल्द्वानी

लापता रेंजर का यहां मिला शव, 14 दिन पहले हुए थे लापता

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। लापता वन क्षेत्राधिकारी का शव पुलिस ने भीमताल से बरामद कर लिया है। उनका शव भीमताल झील में मिला है। उनके निधन का समाचार मिलते ही परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। उनके लापता होने के बाद से ही पुलिस उन्हें तलाश रही थी। उन्हें तलाशने के लिए पुलिस ने कई सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले।

एक फुटेज में वह भीमताल की ओर जाते हुए दिखाई दिए थे। जिसके बाद उनकी भीमताल क्षेत्र में तलाश शुरू कर दी गई। बुधवार को उनका शव बरामद कर लिया गया। बता दें कि ऊंचापुल हल्द्वानी निवासी हरीश चंद्र पाण्डे (55) तराई सेंट्रल डिवीजन रुद्रपुर में फारेस्ट रेंजर के पद पर तैनात थे। बीती 29 नवंबर की शाम 7 बजे वह अचानक घर से लापता हो गए। परिजनों ने मुखानी थाने में उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस उन्हें तलाश करने में जुट गई।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में एनएनए के रिक्त पद भरने के लिए चयन प्रक्रिया का इंतजार

पुलिस ने उनकी तलाश में कई सीसीटीवी फुटेज खंगाली। रुद्रपुर में भी उनके बारे में जानकारी जुटाई गई लेकिन उनका कहीं सुराग नहीं मिल पाया। इधर एक फुटेज में हरीश पाण्डे काठगोदाम की ओर जाते दिखे। जिसके बाद उन्हें टैक्सी से भीमताल में उतरते देखा गया। जिसके बाद पुलिस ने उनकी तलाश भीमताल में शुरू कर दी। बुधवार की सुबह उनका भीमताल झील से बरामद हुआ है। वहीं उनके निधन की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री ने परिचालन केंद्र से जाने प्रदेश के हालात, अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश
What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Join WhatsApp Group

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24