उत्तराखण्डदेहरादूनधर्म-कर्म

महाशिवरात्रि पर शिवालयों में जयकारों की गूंज, श्रद्धालुओं की लंबी कतारें

ख़बर शेयर करें -

आज का दिन भोलेनाथ के भक्तों के लिए बेहद खास है, क्योंकि महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर शिवालयों में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। देर रात से ही भक्त शिव के जलाभिषेक के लिए लंबी कतारों में खड़े हैं। बड़े-बुजुर्ग, युवा, बच्चे सभी भोलेनाथ के जयकारों के साथ महादेव के दर्शन के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं।

महाशिवरात्रि हर वर्ष फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाई जाती है। हिंदू धर्म में इस दिन का विशेष महत्व है, क्योंकि इसी दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। धार्मिक मान्यता के अनुसार, महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव ने गृहस्थ जीवन को अपनाया था।

यह भी पढ़ें -  अब सफर होगा सस्ता, सुरक्षित और स्मार्ट — हल्द्वानी को मिली सिटी बस सेवा

इस दिन विधिपूर्वक भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। महाशिवरात्रि का पूरा दिन शिव पूजा के लिए समर्पित रहता है, लेकिन शुभ मुहूर्त में की गई पूजा विशेष फल देती है। शिव कालों के महाकाल हैं, इसलिए उनकी पूजा पर भद्रा और पंचक जैसे अशुभ काल का कोई असर नहीं पड़ता। यही कारण है कि महाशिवरात्रि के दिन भद्रा होने के बावजूद पूरी रात शिव पूजा निर्बाध रूप से की जा सकती है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड हाईकोर्ट ने चुनाव के दौरान कथित किडनैप मामले में सरकार को  दी सख्त चेतावनी

महाशिवरात्रि शब्द का अर्थ है “भगवान शिव की रात्रि”, जिसमें ‘महा’ का अर्थ है ‘महान’ और ‘शिवरात्रि’ का अर्थ है ‘भगवान शिव की रात्रि’। धार्मिक मान्यता है कि महाशिवरात्रि के दिन भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती का विवाह हुआ था, इसीलिए रातभर जागकर शिव और उनकी शक्ति माता पार्वती की आराधना करने से भक्तों पर दोनों की विशेष कृपा होती है।

यह भी पढ़ें -  पतंजलि विवि में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का प्रेरणादायक संबोधन, मेडल पाकर झूमे विद्यार्थी

महाशिवरात्रि का पर्व भक्तों के जीवन में विशेष महत्व रखता है, और इस दिन की पूजा से मनुष्य के जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Join WhatsApp Group