उत्तराखण्डएक्सीडेंटदेहरादून

घर के अंदर फटा गैस सिलेंडर, तीन लोग गंभीर

ख़बर शेयर करें -

टिहरी। यहां गुरूवार को एक बड़ा हादसा हो गया। ग्राम कोरदी पट्टी रोनद रमोली में एक घर में गैस सिलेंडर फट गया। इस घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक गुरुवार सुबह थाना लमगांव जनपद टिहरी गढ़वाल में डेल्टा कंट्रोल के माध्यम से सूचना दी गई कि ग्राम कोरदी पट्टी रोनद रमोली में एक घर में गैस सिलिंडर फटने से तीन व्यक्ति घायल हो गए हैं। उक्त सूचना पर तत्काल चौकी सिलारी पर तैनात कर्मचारी मौके पर पहुंचे। गांव वालों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य कर घायलों को तत्काल जिला अस्पताल बोराड़ी भिजवाया गया।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित, 38वें राष्ट्रीय खेल की वेबसाइट का लोकार्पण 

घायलों में बलवीर सिंह नेगी गंभीर रूप से घायल है। हादसे मे बलवीर सिंह नेगी पुत्र कीर्ति सिंह नेगी उम्र 45 वर्ष निवासी ग्राम कोरदी पट्टी रोनद थाना लम्बगांव, रीना देवी पत्नी बलवीर सिंह नेगी उम्र 42 वर्ष निवासी ग्राम कोरदी थाना लम्बगांव, अभिषेक चौहान पुत्र प्रताप सिंह उम्र 19 वर्ष नि. गोदड़ी थाना लम्बगांव घायल हो गए। घायलों में बलवीर सिंह नेगी गंभीर रूप से घायल है।

यह भी पढ़ें -  बनभूलपुरा हिंसा मामले में हाईकोर्ट से 50 आरोपियों को मिली जमानत
What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Join WhatsApp Group

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24