उत्तराखण्डक्राइमदेहरादून

इस इलाके में महिला को गला घोंटकर उतारा मौत के घाट, फैली सनसनी

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। गोरापड़ाव क्षेत्र में महिला की हत्या से सनसनी फैल गई। उसकी गला घोंटकर हत्या की गई है। महिला का शव घर के अंदर ही बाथरूम में पड़ा मिला है। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार डी क्लास, हैड़ागज्जर, गोरापड़ाव निवासी 50 वर्षीय नन्दी देवी पत्नी उमेश सिंह घर में अकेली रहती थी। बताया जाता है कि आज दोपहर पड़ोसी ने पुलिस को सूचना दी कि नन्दी देवी का घर में शव पड़े होने की सूचना दी। इस सूचना पर एसएसपी पंकज भट्ट, एसपी क्राइम डॉ जगदीश चन्द्र, एसपीसिटी हरबंस सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

यह भी पढ़ें -  आयुक्त की समीक्षा- नैनीताल और उधमसिंह नगर में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर निर्देश

महिला का गला घोंटकर हत्या की गई है। जबकि उसके शरीर में चोट के निशान पाए गए हैं। पुलिस का कहना है कि मृतका के परिवारजनों से घटना के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। मृतका के पुत्र के हत्या के मामले में जेल में बंद होने से इस बात का भी अंदेशा जताया जा रहा है कि संभतया उसकी हत्या रंजिशन की गई होगी। एसपी क्राइम डॉ जगदीश चन्द्र का कहना है कि कई बिन्दुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच की जा रही है। साथ ही ग्रामीणों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। 

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड के चार गांवों को मिलेगा सर्वश्रेष्ठ पर्यटन ग्राम पुरस्कार
What’s your Reaction?
+1
2
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Join WhatsApp Group

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24