उत्तराखण्डएक्सीडेंटनैनीताल

नैनीताल के इस इलाके में नदी में गिरी कार, चालक की मौत

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल। तल्ला रामगढ़ में देर रात अनियंत्रित कार नदी में जा गिरी। इस हादसे में चालक की मौत हो गई। बुधवार घटना का पता चला तो पुलिस को सूचित किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नदी से निकाल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार रामगढ़ नेकाना निवासी गोविंद सिंह कार्की 48 पुत्र स्व. देव सिंह कार्की मंगलवार बीती रात 12 बजे कार से घर जा रहा था। नेकाना पुल के पास अनियंत्रित होकर कार 50 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरी। गोविंद कार में अकेला था। रात का समय होने से किसी को दुर्घटना का पता नहीं लग पाया। सुबह प्रधान पति व ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।

यह भी पढ़ें -  डीएम का औचक निरीक्षण- कूड़ा निस्तारण की समस्या का होगा हल, पार्किंग को लेकर ‌दिए ये निर्देश

पुलिस व ग्रामीणों ने मिलकर नदी से बाहर निकाला। जिसके बाद रामगढ़ सीएचसी ले जाया गया। प्रधान पति रोहित नेगी ने बताया गोविंद के तीन बच्चे माता व पत्नी हैं। रामगढ़ चौकी इंचार्ज देवेंद्र सिंह राणा ने बताया कि शव वाहन में फंसा था। रेस्क्यू कर अस्पताल ले जाया गया। पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जिसके बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी- अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्र में विधायक ने जाने हालात, अफसरों को दिए ये निर्देश
What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Join WhatsApp Group

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24