उत्तराखण्डएक्सीडेंटरामनगर

तेंदुए के हमले में महिला गंभीर, ग्रामीणों में दहशत

खबर शेयर करें 👉

उत्तराखंड में मानव और वन्यजीव संघर्ष की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। रामनगर के तराई पश्चिमी वन प्रभाग में स्थित एक बगीचे में घास काट रही महिला पर तेंदुए ने हमला कर दिया। ग्रामीणों के शोर मचाने पर तेंदुआ भाग निकला। इस घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। तेंदुए द्वारा महिला पर हमला करने के बाद ग्रामीणों के शोर मचाने पर तेंदुआ भाग गया। सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। 

कालूसिद्ध निवासी 52 वर्षीय प्रभा देवी पत्नी सुरेंद्र कुमार आज सुबह पास के ही बगीचे में पशुओं के लिए चारा काट रही थी। इसी दौरान घात लगाए बैठे गुलदार ने प्रभा देवी पर हमला कर दिया। गुलदार का हमला होते ही महिला की चीख निकल गई। वहीं आस-पास घास काट रही महिलाओं ने शोर मचाना शुरू कर दिया।

 महिलाओं का शोर सुनकर ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। जिसके बाद तेंदुआ वहां से भाग गया। घायल महिला को रामनगर की सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका उपचार चल रहा है। इस घटना से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने गुलदार को पकड़ने की मांग की है। इधर सुबह सवेरे महिला पर गुलदार द्वारा किए गए हमले से लोगों में दहशत का माहौल है।

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24