अल्मोड़ाइवेंटउत्तराखण्ड

सालम क्रांति दिवस पर मुख्यमंत्री ने की महत्वपूर्ण घोषणाएं

ख़बर शेयर करें -

अल्मोड़ा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज तहसील जैंती के धामदेव में सालम क्रांति दिवस में प्रतिभाग कर शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर शहीद नर सिंह एवं टीका सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस क्षेत्र के स्वतंत्रता सेनानी नर सिंह और टीका सिंह ने अग्रेजो से लड़ते हुए 25 अगस्त 1942 को इस स्थान पर बलिदान दिया था। उनकी बरसी पर हर साल धामदेव में यह दिवस मनाया जाता है। 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सालम क्रांति देश में विशेष स्थान रखती है। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के लिए जैंती क्षेत्र का अहम योगदान रहा है। शहीद टीका सिंह धामदेव, अल्मोड़ा जनपद के लमगड़ा क्षेत्र में रहने वाले एक प्रतिष्ठित स्वतंत्रता सेनानी थे। उन्होंने ब्रिटिश शासन के खिलाफ विद्रोह में हिस्सा लिया और देश की आजादी के लिए संघर्ष किया।

 टीका सिंह का नाम उन गिने-चुने स्थानीय नायकों में आता है जिन्होंने अपने साहस और बलिदान से भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय गोपाल नाथ की पत्नी सरोली देवी को भी माला पहनकर एवं सोल बढ़कर सम्मानित किया।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड- कैंपा निधि पर ईडी की जांच शुरू, मचा हड़कंप


मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि 25 अगस्त का दिन हमारे लिए एक महत्वपूर्ण दिवस है आज के दिन है हमारे वीर नरसिंह एवं टीका सिंह ने स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान अंग्रेजों से लड़ते हुए अपने प्राणों का बलिदान दिया था। उनके बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता। उनके इस बलिदान ने भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान क्षेत्र में आंदोलन की एक अलख जगाई थी। इसलिए हमें इस बलिदान का स्मरण हमेशा करना होगा। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों की बदौलत ही आज हम एक स्वतंत्र एवं खुशहाल जीवन जी रहे हैं। 

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि हमारे शहीदों के सपनों के विकसित भारत को बनाने का संकल्प आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिया है एवं मोदी जी के नेतृत्व में देश में अनेक ऐसे काम हो रहे हैं जिनसे देश निकट भविष्य में एक विकसित राष्ट्र के रूप में उभरकर सामने आएगा। देश के सैनिकों एवं भूतपूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए अनेक कार्य किए जा रहे हैं। कई शहीद स्मारकों का निर्माण किया जा रहा है। यह हमारे देश के शहीदों के प्रति हमारी कृतज्ञता को दिखता है। 

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी में घर की खिड़की तोड़ हजारों की नगदी ले उड़े चोर, दहशत

उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का आत्मनिर्भर देश बनने का सपना साकार हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने विकसित राष्ट्र का संकल्प लिया है और इस संकल्प को पूरा करने के लिए हमारी सरकार भी इस दिशा में कार्य कर रही है। आज भारत की साख विश्व में कई गुना बढ़ चुकी है। भारत की बात को विश्व के देश टकटकी लगाकर सुनते हैं एवं विश्व पटल पर यदि भारत कोई बात करता है तो उस पर गौर की जाती है। यह आज के बदलते भारत की नई तस्वीर हम सबको दिखाई दे रही है।

यह भी पढ़ें -  विधायक की विवादित टिप्पणी से बंगाली महासभा में आक्रोश, प्रदर्शन

 उन्होंने कहा कि जनकल्याण की अनेक योजनाएं हमारी सरकार द्वारा चलाई जा रही हैं जिनसे लोगों के जीवन को आसन बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जा रही है। भ्रष्टाचार पर हमारी सरकार ने कड़ा शिकंजा कसा है ।जिससे गरीबों का पैसा गरीबों के खाते में पहुंच रहा है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राजनीति बदलती रहती है लेकिन हमारे शहीदों का बलिदान कभी भी बुलाया नहीं जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इसके लिए हमारी सरकार लगातार कार्य कर रही है।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Join WhatsApp Group