उत्तराखण्डदेहरादून

यहां प्रेमी के घर पहुंची दुष्कर्म पीड़ित प्रेमिका का हंगामा, परिजनों ने दौड़ाया

ख़बर शेयर करें -

रूड़की। कोतवाली सिविल लाईंस क्षेत्रान्तर्गत एक गांव में बखेड़ा खड़ा हो गया। यहां दुष्कर्म पीड़िता ने प्रेमी के घर पर जमकर हंगामा काटा। इस बीच प्रेमी के परिजनों ने पीड़िता को दौड़ा दिया। इस पर पीड़िता कोतवाली पुलिस की शरण में पहुंच गई और आरोपित प्रेमी के खिलाफ तहरीर सौंपी। शिकायत पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड बना डिजिटल शिक्षा का अगुवा, वर्चुअल कक्षाओं से जुड़े 840 स्कूल

जानकारी के अनुसार कोतवाली सिविल लाईंस अन्तर्गत ग्राम ढण्डेरा में एक महिला जा पहुंची। यहां महिला एक युवक के घर पहुंची और उसने युवक को अपना प्रेमी बताया। आरोप लगाया कि प्रेमजाल में फंसाकर प्रेमी ने उसके ‌साथ दुराचार किया। इसके बाद उसके साथ बेवफाई कर दी। इसे लेकर उसने जमकर हंगामा काटा तो युवक के परिजनों ने उसे खदेड़ दिया। इस पर वह पुलिस की शरण में पहुंची।  पुलिस का कहना है कि गत 5 दिन पहले भगवानपुर निवासी महिला ने अपने प्रेमी की बेवफाई के चलते जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया था। शिकायत पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़ें -  पेपर लीक का नया ड्रामा: यूकेएसएसएससी की विश्वसनीयता पर सवालिया निशान
What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Join WhatsApp Group

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24