उत्तराखण्डदेहरादून

यहां भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने रोपे पौधे, शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि

ख़बर शेयर करें -

हरिद्वार। “मेरी माटी मेरा देश” कार्यक्रम के अंर्तगत भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ रविवार को ऋषिकुल आयुर्वेद कॉलेज परिसर, हरिद्वार में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इस अवसर पर उन्होंने देश की आजादी एवं देश की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले बलिदानियों का स्मरण किया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पं. मदनमोहन मालवीय की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

यह भी पढ़ें -  नैनीताल में ड्रग्स और जुआ सट्टे का जबरदस्त पर्दाफाश, तीन तस्कर गिरफ्तार

इस दौरान कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, सांसद रेखा वर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार, विधायक मदन कौशिक एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड विधान सभा सत्रः 5315 करोड़ का अनुपूरक बजट सदन में पेश, कार्यवाही स्थगित
What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Join WhatsApp Group

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24