उत्तराखण्डएक्सीडेंटदेहरादून

गौरीकुंड भूस्खलनः दो और शव बरामद, अब तक बरामद शवों की संख्या पहुंची सात

ख़बर शेयर करें -

देहरादून। गौरीकुंड भूस्खलन मामले में सर्च अभियान अभी भी जारी है। इस अभियान के तहत दो और शव बरामद हुए हैं। इसके साथ ही यहां अब तक सात शव मिल चुके हैं।

बता दें कि बीती तीन अगस्त की रात श्री केदारनाथ मार्ग पर गौरीकुंड में भूस्खलन हो गया था। इसमें घटना वाले दिन ही तीन शव बरामद किए गए। जबकि 20 लोग लापता हो गए। इन लापता लोगों की तलाश में सर्च अभियान चलाया जा रहा है।  सर्चिंग के दौरान 05 शव पूर्व में बरामद कर लिए गए थे।

यह भी पढ़ें -  लालकुआं में इलेक्ट्रिक स्कूटी शोरूम में लगी भीषण आग, करोड़ों का नुकसान

जबकि लापता अन्य लोगों की तलाश में सर्च ऑपरेशन निरन्तर गतिमान है। आज 12 अगस्त को घटनास्थल पर सर्चिंग के दौरान मलबे में से 2 शव और बरामद किये गए है, जिनकी शिनाख्त अनिता वोहरा पत्नी अमर वोहरा व जटिल पुत्र अमर वोहरा, निवासी नेपाल के रूप में हुई। वर्तमान समय तक कुल प्राप्त शवों की संख्या 07 हो गयी है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी में युवक ने की गला रेतकर आत्महत्या, परिवार में मातम छाया
What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Join WhatsApp Group

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24