उत्तराखण्डक्राइमहल्द्वानी

दोस्तों के साथ निकले अधेड़ का सड़क किनारे मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। बीती शाम दोस्तों के साथ निकला अधेड़ आज प्रातः सड़क किनारे बेसुध पड़ा मिला। उसे एसटीएच ले जाया गया। जहां ‌चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस जहां मौत की वजह शराब के नशे में गिरना मान रही है। जबकि परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार रूपनगर, मुखानी निवासी 58 वर्षीय वीर सिंह नेगी को बीती शाम उसके दोस्त घर से बुलाकर ले गए। लेकिन इसके बाद वह घर नहीं लौटा। इस पर परिजनों को उसकी ‌चिंता सताने लगी और ढूंढखोज शुरू कर दी गई। इस बीच सोमवार सुबह वह क्रियाशाला के पास बेसुध पड़ा मिला। उसे डॉ सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है।

यह भी पढ़ें -  युवकों ने किया युवतियों का पीछा, वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर पुलिस ने दबोचे

बताया जाता है क‌ि मृतक वीर सिंह शराब का आदी था। पुलिस अत्यधिक शराब के नशे में गिरने से उसकी मौत होना मान रही है। जबकि मृतक की पत्नी ने उसकी हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा।

यह भी पढ़ें -  विधान सभा चुनाव- सोहना में टिकट को लेकर कांग्रेस में उभरी गुटबाजी, असमंजस में आलाकमान
What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Join WhatsApp Group

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24