उत्तराखण्डक्राइमहल्द्वानी

यहां जिलाबदर होने के बाद भी घर में रहा था अपराधी, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। जिलाबदर होने के बाद भी एक बदमाश घर में ऐशोआराम करता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसे कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया है।

मुखानी थाना पुलिस के अनुसार शांति व्यवस्था कायम रखने व अवांछित तत्वों की धरपकड़ को लेकर बीती रात क्षेत्र में गश्त की जा रही थी। इस बीच मुखबिर से सूचना मिली कि  राजू सागर पुत्र स्व. रामकुमार निवासी ग्राम नाथुपुर पाडली, लामाचौड़ जिलाबदर अपराधी है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी पुलिस को सफलताः जाल में फंसे झपटमारी के दो आरोपी 

जिलाबदर होने के बाद भी वह अपने घर पर मौजूद है। इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस आरोपी के घर पहुंच गई। जहां से जिलाबदर अपराधी को गिरफ्तार कर लिया गया। उसे कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया है।

यह भी पढ़ें -  पति-पत्नी के उलझे बयान, पुलिस की लापरवाही से हिला केस, आरोपी बरी
What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Join WhatsApp Group

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24