इवेंटउत्तराखण्डहल्द्वानी

धोलिदा गरबा 2024 में रोजी चुनी गई  ‘धोलिदा क्वीन’ 

ख़बर शेयर करें -

गुरुदेव फाउंडेशन के तत्वावधान में  रॉयल रेजीडेंसी में आयोजित धोलिदा गरबा 2024 में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। जिसमें महिलाओं की धोल और डांडिया नृत्य की सांस्कृतिक धरोहर की झलक देखने को मिली।

धोलिदा गरबा 2024 का शुभारंभ माता की पूजा से हुआ। जिसमें माँ की ज्योत जलाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद महिलाओं ने धोल और डीजे पर भजन गाते हुए गरबे का आनंद लिया। इस अवसर पर मुस्लिम महिला रोजी ने हनुमान जी के बारे में पूछे गए सवालों का उत्तर देकर एक सकारात्मक संदेश दिया। उन्होंने कहा कि हम सभी एक हैं, चाहे किसी भी धर्म से हों, और हमें एकजुट होकर समाज में भाईचारे और समरसता की भावना को बढ़ावा देना चाहिए।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी- भूमि दान देने का विरोध बना उमेश की हत्या का कारण, आरोपी गिरफ्तार

इस दौरान वि‌भिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई। जिसमें रोजी को ‘धोलिदा क्वीन’ का खिताब मिला। यह पहली बार हुआ जब किसी इस्लामी महिला को धोलिदा क्वीन का खिताब दिया गया हो। इसके अलावा किरण को ‘बेस्ट ड्रेस’ का खिताब मिला और सुभ्रा को ‘एमएस परफेक्ट’ का खिताब दिया गया। कार्यक्रम की एंकरिंग गुरुदेव फाउंडेशन की संचालिका हर्षिता शर्मा और तैयारी दीपा शर्मा ने की।

यह भी पढ़ें -  टेबल टैनिस में ये खिलाड़ी रहे अव्वल, मिला पुरस्कार

निर्णायक मंडल में हर्षिता शर्मा के साथ-साथ ऑनलाइन रूप से रेणु शरण और मीरा श्रोत्रिय भी शामिल थीं। इस दौरान स्नेहा ने सुंदरकांड पाठ से माहौल भक्तिमय बना दिया। इस कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि‌ सांस्कृतिक और धार्मिक विविधता के बावजूद हम सभी एक हैं और हमें अपने समाज में एकता और प्रेम बनाए रखना चाहिए। कार्यक्रम में अभिलाषा, रिंकी, स्वस्ति, स्नेहा, अराधना, दीप, स्वाति, चाँदनी, निधि, पल्लवी, किरण, प्रीति समेत कई महिलाएं मौजूद रहीं।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड- नदी में विदेशी नागरिक को बहता देख दूसरा सख्श भी कूदा, एक को किया रेस्क्यू
What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Join WhatsApp Group