उत्तराखण्डदेहरादूनराजनीतिशिक्षा

मुख्यमंत्री से मिले शिशु सदन केदारपुरम के बच्चे, दिखा उत्साह

ख़बर शेयर करें -

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में शिशु सदन केदारपुरम के बच्चों ने भेंट की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी बच्चों का परिचय प्राप्त किया और उन्हें भोजन करवाया।

इस अवसर पर शिशु सदन के बच्चों के लिए खेल एवं मनोरंजन की गतिविधियां भी आयोजित की गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अपने बीच देखकर बच्चे काफी उत्साहित दिखे। मुख्यमंत्री ने सभी बच्चों को जीवन में हमेशा परिश्रम करने के लिए प्रेरित किया।

यह भी पढ़ें -  भाजपा की बूथ स्तर पर बैठक और पदयात्रा, स्वच्छता अभियान भी चला

उन्होंने कहा की जिस समय जो कार्य करें, उसे पूरे मनोयोग से करें। भविष्य के लिए अपना लक्ष्य निर्धारित कर, उस पर निरंतर आगे बढ़ते रहें। जो मेहनत करते हैं, उन्हें सफलता अवश्य मिलती है।

यह भी पढ़ें -  आईजी की हिदायतः नशा तस्करी पर हो कड़ी कार्रवाई, तस्करों के नेटवर्क को करें ध्वस्त
What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Join WhatsApp Group

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24