Uncategorizedउत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने रचा इतिहास, गैरसैण में पेश किया आज तक का सबसे बड़ा बजट।

खबर शेयर करें 👉

प्रदेश के मुख्य मंत्री पुष्कर धामी ने गैरसैण विधानसभा में बजट सत्र के दौरान 111703.21करोड़ का और महत्वाकांक्षी बजट पेश किया। जो कि पिछले साल की तुलना में 10% अधिक है। इस बार मुख्यमंत्री ने समाज के सभी सभी विभागों और सभी वर्गों के लिए बजट का खजाना खोल दिया है। वित्तीय वर्ष 2026 -27 के बजट में राज्य सरकार ने विशेष रूप से युवाओं किसानों और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प लिया है। विशेष कर युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु बड़ा कदम उठाया गया है। अपनी महत्वाकांक्षी मुख्य मंत्री स्वरोजगार योजना के लिए 60 करोड़ की राशि का ऐलान किया है। जिससे पहाड़ के युवाओं को स्वरोजगार से जोड़कर पलायन से रोका जा सके। और युवा उद्यमी अपने गांव या शहर के नजदीक रह कर खुद का व्यवसाय कर सकें।

इस बजट में मुख्य मंत्री पुष्कर धामी ने रोजगार के नए आयामों को विस्तार देते हुए हर क्षेत्र को वित्तीय सहायता प्रदान की है। सूक्ष्म एवं लघु उद्योग की रीढ़ को मजबूत करने के लिए 75 करोड़ का प्रावधान रखा गया है। गरीबों के कल्याण के लिए सबसे अधिक रकम अन्नपूर्ति योजना के लिए जारी की गई है। इस योजना के लिए 1300 करोड़ रुपए जारी किए गए हैं। प्रधान मंत्री आवास योजना, ई डब्लू एस आवास योजना, रसोई गैस अनुदान,दिव्यांग पेंशन, तिलु रोतेली पेंशन, दैवी आपदा प्रभावित परिवारों का पुनर्वास , राज्य अल्प संख्यक शिक्षा विभाग सभी वर्गों को इस बजट में स्थान दिया गया है।

कुल मिलाकर यह बजट सभी वर्गों के लिए अच्छा और आकर्षक बजट साबित होगा। सब्सिडी सहायता ,प्रोडक्शन, शुरू करने वाले युवाओं, किसानों के लिए प्रोजेक्ट लागत पर आकर्षक सब्सिडी का प्रावधान रखा गया है। इस प्रक्रिया में बैंकों के माध्यम से आसान शर्तों पर ऋण उपलब्ध कराया जाता है।

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24