उत्तराखण्डएक्सीडेंटदेहरादून

 ब्रेकिंगः न‌मामि गंगे प्रोजेक्ट की साइट पर बड़े हादसे का समाचार, दस की गई जान

ख़बर शेयर करें -

चमोली। उत्तराखंड के चमोली से बड़े हादसा हुआ है। यहां न‌मामि गंगे प्रोजेक्ट की साइट पर करंट फैल गया। इस हादसे में दस लोगों की मौत का समाचार मिला है।

मिली जानकारी के अनुसार चमोली में नमामि गंगे प्रोजेक्ट की साइट पर काम के दौरान बुधवार की सुबह यह हादसा हुआ है। घटना के समय साइट में करीब 24 लोगों का मौजूद होना बताया जा रहा है। बताया यह भी जा रहा है कि इस हादसे में करीब दस लोगों की करंट की चपेट में आने से मौत हुई है। हालांकि अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।

यह भी पढ़ें -  भाजपा ने हरदा के आरोपों को राजनैतिक लाभ के लिए सनसनी फैलाने की कोशिश बताया

मिली जानकारी के अनुसार झुलसे हुए कई लोगों को जिला अस्पताल ले जाया गया है। बताया जाता है कि बुधवार को सुबह तीसरे फेज को जोड़ा गया, जिसके बाद सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट परिसर में करंट दौड़ गया। ट्रांसफार्मर से लेकर मीटर तक कहीं एलटी और एसटी के तार नहीं टूटे हैं, मीटर के बाद तारों में करंट दौड़ा है। बहरहाल इस घटना के संबंध में पूर्ण जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है। 

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी अन्तर्राष्ट्रीय स्टेडियम में बाढ़ सुरक्षा कार्यों को लेकर मुख्य सचिव ने दिए ये अहम निर्देश
What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
1
+1
0
Join WhatsApp Group

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24