उत्तराखण्डदेहरादूनराजनीति

भाजपा की समाज को तोड़ने की राजनीति के खिलाफ एकजुट होकर लड़ना होगा

ख़बर शेयर करें -

देहरादून। प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय देहरादून में आज प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक आयोजित की गई जिसमें विभिन्न राजनैतिक पार्टियों के प्रदेश अध्यक्षों एवं प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया। बैठक का संचालन प्रदेश कांग्रेस कमेटी की मुख्य प्रवक्ता गरिमा दसौनी ने किया।

बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने सभी पार्टी के नेताओं का स्वागत करते हुए कहा कि हमें भाजपा की समाज को तोड़ने तथा नफरत की राजनीति के खिलाफ एकजुट होकर लड़ना होगा। मंहगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, महिला उत्पीड़न से आम आदमी का ध्यान हटाने के लिए भाजपा साम्प्रदायिक धु्रवीकरण कर प्रदेश में नफरत की राजनीति कर रही है। शांत देवभूमि को आज राजनैतिक उद्देश्यों की पूर्ति के लिए साम्प्रदायिक आग में झोंकने का प्रयास किया जा रहा है। चुनावों में बडे-बडे वादे करने वाली भाजपा सरकार विकास के नाम पर एक इंच भी आगे नहीं बढ़ पाई है। राज्य में बेरोजगारी बढ़ती जा रही है, महिलाओं पर जघन्य अपराध की घटनाएं बढ़ रही हैं।

उन्होंने कहा कि सभी विपक्षी दलों को एकजुट होकर भाजपा की देश व प्रदेश विरोधी, गरीब विरोधी, मजदूर विरोधी व महिला विरोधी नीतियों से लड़ना होगा तथा भाजपा सरकार की सच्चाई आम जनता तक पहुंचानी होगी। सीपीआई के राष्ट्रीय काउंसिल के सदस्य समर भण्डारी ने कहा कि उत्तराखण्ड के 71 प्रतिशत मूल निवासी लोग वन भूमि पर सदियों से बसे हुए हैं, आज राज्य सरकार तुष्टिकरण की नीति के तहत उन्हें बेघर करने का प्रयास कर रही है जिसका मिलकर विरोध किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि ग्राम सभा स्तर पर समिति बनाकर तीन स्तर पर प्रक्रिया अपनाते हुए जांच के उपरान्त 17 वर्षों में अधिकार पत्र दिया जाता है। परन्तु आज भाजपा सरकार की दमनकारी नीति अपनाते हुए बरसों से बसायत वाले लोगों को उजाड़ने का प्रयास कर रही है।

यह भी पढ़ें -  खनन विभाग में इन अधिकारियों के ‌बदले कार्यक्षेत्र, कईयों को मिली पदोन्नति

उन्होंने कहा कि भाजपा पूरे देश में नफरत फैलाकर समाज को बांटने का काम कर रही है तथा भाजपा के बजरंगदल जैसे घटक दल देश व प्रदेश में आतंक का माहौल बना रहे हैं। सर्वोच्च न्यायालय से फटकार के बावजूद भाजपा सरकारों पर कोई असर नहीं हो रहा है। समर भण्डारी ने यह भी कहा कि हरिद्वार में आयोजित धर्म संसद में अधर्म दिखाई दिया तथा नफरती भाषण देकर साम्प्रदायिक धु्रवीकरण कर प्रदेश की सदभावना से छेड़छाड कर सामाजिक तानेबाने व समरसता को खराब किया जा रहा है। प्रदेश में छोटे उद्योग तबाही के रास्ते पर हैं, रोजगार समाप्त हो रहे हैं परन्तु भाजपा चुनावी एजेंडा तय कर रही है। उन्होंने कहा कि सभी विपक्षी दलों को एकता दिखानी होगी।

सीपीआईएमएल के इद्रेश मैखुरी ने कहा कि राज्य की भाजपा सरकार अतिक्रमण हटाने के नाम पर अपना नफरती ऐजेंडा फैलाना चाहती है इस ऐजेंण्डे का नेतृत्व स्वयं मुख्यमंत्री धामी कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश में जितने भी घोटाले हो रहे हैं उन सब में भाजपा नेताओं की मिलीभगत है, चाहे भर्ती घोटाले हों या छात्रवृत्ति, अभी हाल ही में छात्रवृत्ति घोटाले में राकेश उत्तराखंडी को जेल हुई जो जमानत पर छूटा हुआ है। डीजीपी द्वारा घोषित विरल संवाद केन्द्र में आरएसएस केन्द्र बनते जा रहे हैं। उत्तराखण्ड जैसे शांत प्रदेश को दंगा प्रदेश बनाने का प्रयास किया जा रहा है। सीपीआई के सहायक सचिव राजेन्द्र नेगी ने कहा कि 26 फोरेस्ट एक्ट में चालान भी होता था परन्तु भाजपा अतिक्रमण हटाने के नाम पर साम्प्रदायिक धु्रवीकरण कर रही है। कंाग्रेस पार्टी मजबूत विपक्ष है उसकी जिम्मेदारी ज्यादा है। यदि फोरेस्ट भूमि पर बने मंदिर अवैध नहीं हैं तो फिर मजार अवैध क्यों? परन्तु भाजपा का ऐजेण्डा नफरत फैलाकर उसे चुनावी ऐजेण्डा बनाना मात्र है। आम लोगों की धारणा है कि मोदी सरकार ने कुछ किया हो या न किया हो पर धार्मिक नफरत फैलाकर साम्प्रदायिक धु्रवीकरण जरूर किया है।

यह भी पढ़ें -  छात्राओं और महिलाओं के लिए असुरक्षित क्षेत्रों के ‌चिन्हीकरण के लिए बनी कमेटी

मंहगाई, बेरोजगारी से ध्यान भटकाने के लिए नफरत फैलाई जा रही है जिसके लिए कांग्रेस को बडा आन्दोलन करना पडेगा हम सब साथ हैं। सीआईटीजी के राज्य सचिव लेखराज ने कहा कि वनाधिकार गरीब लोेगों पर लागू हो रहा है जिनकी कोई सुनवाई नहीं उनका धामी सरकार ज्यादा शोषण कर उनको प्रताड़ित कर रही है। ई रिक्शा पर जबरन नियम थोपे जा रहे हैं। गरीब मजदूरों का हित सुनिश्चित करना आवश्यक है। जनता दल के हरजिंदर सिंह ने कहा कि मैं 1992 में राज्य आन्दोलन से जुडा हूं राज्य निर्माण के उपरान्त इन 23 सालों में मेरी पहली सर्वदलीय बैठक है मैं इस बैठक की सराहना करता हूं। आज मोदी सरकार सिर्फ अपनो को पोषित कर रही है अडानी ने बैंकों का खरबों रूपया वापस करना है परन्तु वह पूरी तरह से मोदी के संरक्षण में है। कोरोना के नाम पर पीएम केयर फंड में एकत्र धनराशि कहां गई उसका कोई अता पता नहीं है। भाजपा के कुकर्मों पर पम्पलेट छापा जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें -  लालकुआं: लोमड़ी के हमले में मां और बेटा घायल, क्षेत्र में दहशत

परिवर्तन पार्टी के नरेश नौडियाल ने कहा कि समाज में वैमनस्य फैलाया जा रहा है भाजपा अपनी पार्टी को फलीभूत करने के लिए समाज के ताने-बाने को क्षतिग्रस्त कर रही है। वनभूलपुरा, लालकुआं में बिना नोटिस या सूचना के ध्वस्तीकरण के आदेश दिये जा रहे हैं, सशक्त भू कानून हासिए पर है। पलायन, बेरोजगारी के मामले में सरकार चुप है। बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा के अलावा सीपीआईएम के राजेन्द्र सिंह नेगी, इन्द्रेश मैखुरी, सीआईटीजी के लेखराज, सीपीआई के रविन्दर जग्गी, सीपीआई के समर भण्डारी, सीपीआई के एस.एस. राजावत, चेतना मंच के शमशेर  गोपाल, परिवर्तन पार्टी के नरेश नौडियाल, सीपी शर्मा, जनता दल के हरजिंदर सिंह, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना, गरिमा दसौनी, नवीन जोशी, शांति रावत, आशीष नौटियाल, नवनीत सती, शीषपाल बिष्ट, जिलाध्यक्ष कुंवर सजवाण, आईटी के प्रदेश अध्यक्ष विकास नेगी आदि नेतागण उपस्थित थे।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Join WhatsApp Group

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24