इवेंटउत्तराखण्डहल्द्वानी

 भारत रत्न पंडित गोविन्द बल्लभ पंत आज भी प्रशासकों के आदर्शः बेला तोलिया

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। भारत रत्न पंडित गोविन्दबल्लभ पंत का 136वां जन्म दिवस समारोह श्रद्धापूर्वक मनाया गया। तिकोनिया स्थित पंत पार्क में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश संयोजक गोपाल रावत एवं संयोजक रेनु जोशी ने पंत के चित्र पर माल्यापर्ण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किये।

पंत जयंती पर एमबी इंटर कॉलेज हल्द्वानी के सभागार में मुख्य अतिथि अध्यक्ष जिला पंचायत बेला तोलिया और एसपी सिटी हरबंस सिंह ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया ने भारत रत्न पंडित गोविन्द बल्लभ पंत के जीवन परिचय को बताते हुए कहा कि पं पंत, महात्मा गांधी के जीवन दर्शन को देश की जनशक्ति में आत्मिक ऊर्जा का स्रोत मानते थे। पं. गोविन्द बल्लभ पंत आज भी प्रशासकों के आदर्श रहे हैं। हमें पं. पंत के आदर्शों को अपनाते हुये हमें राष्ट्र, समाज की सेवा के लिए तत्पर रहना होगा। एसपी सिटी हरबंस सिंह ने कहा कि पंडित पंत की उपलब्धियां देश व प्रदेश के चारोें दिशाओं में प्रदर्शित होती थी। हमें उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाते हुये, अपने प्रदेश व देश का नाम रोशन कर सकते है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी के इन जगहों में खुद को असुरक्षित महसूस करती हैं बालिकाएं

उन्होेंने कहा कि पंत जी पर्यावरण को बचाये रखने के लिए देश व प्रदेश के लिए काफी कार्य किये हैं। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद स्वतंत्र भारत को नई दिशा देने में किए गए योगदान के लिए सदैव याद किया जाएगा। संयोजक रेणु जोशी ने भारत रत्न पंडित गोविन्द बल्लभ पंत के जीवन पर विस्तृत प्रकाश डाला और उनके द्वारा देश व प्रदेश में किये गये कार्यों पर भी विस्तृत जानकारियां दी। पंडित गोविन्द बल्लभ पंत की जयन्ती पर खालसा स्कूल व एमबीपीजी कॉलेज की छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये। कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा प्रसाद, पूर्व दर्जा मंत्री अनिल कपूर डब्बू, प्रदेश युवा मोर्चा के अध्यक्ष शशांक रावत, हुकम सिंह कुंवर, रवि जोशी, प्रमोद बोरा, गणेश जोशी, हेमंत बगड्वाल, नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय, सिटी मजिस्ट्रेट रिचा सिंह, उप जिलाधिकारी परितोष वर्मा, तहसीलदार संजय कुमार के साथ ही स्कूली बच्चे व गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन डीके पंत ने किया।

यह भी पढ़ें -  उत्तरकाशी में वरुणावत पर्वत से गिरते बोल्डर से दहशत, राहत और बचाव कार्य जारी
What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Join WhatsApp Group

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24