उत्तराखण्डडवलपमेंटदेहरादून

अल्मोड़ा-देहरादून के बीच सफर हुआ आसान, हेली सेवा का शुभारंभ

ख़बर शेयर करें -

देहरादून -अल्मोड़ा के बीच नई हेली सेवा शुरू हो गई है। यह सेवा हफ्ते में छह दिन चलेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सहस्त्रधारा हेलीपोर्ट पर नवनिर्मित यात्री टर्मिनल का लोकार्पण करते हुए इस सेवा की शुरुआत की।

 इस हेली सेवा से पर्यटन और रोजगार को बढ़ावा मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में लगातार हवाई सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हेली सेवा शुरू होने से यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी। 

यह भी पढ़ें -  दर्दनाक हादसा- अनियंत्रित बस खाई में गिरी, चार की मौत

उन्होने बताया कि शुक्रवार से सेवा का विधिवत संचालन शुरू होगा। बता दें कि देहरादून-अल्मोड़ा हैलीकॉप्टर सेवा’ का दो अक्तूबर को सफल ट्रायल हो चुका है।

यह भी पढ़ें -  तकनीकी शिक्षा को नुकसान पहुंचा रही धामी सरकारः नेता प्रतिपक्ष

वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हेली सेवा के शुरू होने से सफर आसान होगा। मात्र एक घंटे में ही देहरादून से अल्मोड़ा की दूरी तय होगी साथ ही पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में भी यह हेली सेवा महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Join WhatsApp Group