उत्तराखण्डहल्द्वानी

उत्पीड़न से आजिज आकर मायके आई पत्नी तो पति ने फिर कर डाली मारपीट

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। मायके में रह रही महिला ने पति पर मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। आरोप है कि वह उसे लगातार डरा-धमका रहा है। ‌तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस को सौंपी तहरीर में राजेंद्र नगर राजपुरा निवासी मीनाक्षी पुत्री राम गोपाल ने कहा है कि उसका विवाह पांच वर्ष पूर्व काशीपुर निवासी विशाल पुत्र संजय के साथ हुआ। विवाह के कुछ समय बाद ही उसके साथ मारपीट की जाने लगी। इसके एक साल के उपरांत उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। इसके बाद से वह मायके में रह रही है।

यह भी पढ़ें -  नाबालिग और महिला के साथ छेड़छाड़, आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे 

आरोप है कि पति यहां राजपुरा में किराए में रहने लगा और उसे परेशान करता रहा। कभी स्वयं तो कभी असमाजिक तत्वों के माध्यम से उसे डराया-धमकाया जा रहा है। बीती 5 मार्च की रात भी पति अपने दोस्तों के साथ घर में घुस आया और गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा। पीड़िता ने आरोपी पति से जानमाल का खतरा बताया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें -  दिवाली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का मिलावटखोरों पर सख्त शिकंजा
What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Join WhatsApp Group

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24